77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली सलामी 

गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चहुंओर दिखा उत्सवी माहौल
बेगूसराय। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को संबोधित किया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
वहीं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से आकर्षक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इन झांकियों के माध्यम से नशा मुक्त बिहार मॉडल स्कूल विवाह मंडप योजना बाल विवाह मुक्त भारत अभियान टेली मेडिसिन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों कर्मियों एवं दर्शकों ने झांकियों का बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आनंद लिया।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सन 1950 भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है क्योंकि सन 1950 में आज ही के दिन भारतीय संविधान के पूर्णतः प्रभावी होने के साथ ही हम सब की गौरवशाली पहचान को ओपचारिक स्वरूप प्राप्त हुआ था। इस दिन भारत विश्व के सबसे गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ और हम भारत में एक ऐसा संविधान लागू किया जो हमारी सामूहिक चेतना का जीवंत दस्तावेज है। एक ऐसा दस्तावेज जिसके प्रत्येक अनुच्छेद वाक्य और शब्द भारतीय जनमानस के हित में है हालांकि हमारे संविधान का स्वरूप काफी विस्तृत है। संविधान की प्रस्तावना में निहित लोकतंत्र न्याय स्वतंत्रता समानता और देश निर्माण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत एवं आदर्शों के तौर पर उल्लिखित है। इन सिद्धांतों तथा आदर्शों से ही कुछ ठोस आधारशिला का निर्माण हुआ जिस पर हमारा भव्य गणतंत्र मजबूती से खड़ा है हमारी सात्विक विरास्त परिलक्षित होती है।
बेगूसराय जिला का प्रभारी मंत्री होना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गौरव की बात है यह जिला राजनीतिक सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय होने के साथ साथ न्याय के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर है। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन के कार्यक्रम के तहत इस बिहार के सात निश्चय एवं सरकार के अन्य संकल्पों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु त्रुटि रहित व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के सिद्धांत पर चलते हुए हमने लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की अथक कोशिश की है तथा आगे भी करते रहेंगे। जिले में शिक्षा स्वास्थ्य कृषि कल्याण आधारभूत संरचना विद्युत यातायात आपदा प्रबंधन पेयजल नागरिक सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में जनहित की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन के कार्यक्रम के तहत विकसित बिहार के सात निश्चय एवं सरकार के अन्य संकल्पों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु त्रुटि रहित व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के सिद्धांत पर चलते हुए हमने लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए अथक कोशिश की है तथा आगे भी करते रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यक्रमो का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार रोजगार के अवसरों में वृद्धि की योजना युवाओं को गुणवत्ता पूर्ण कौशल प्रशिक्षण के साथ साथ व्यवसायिक ज्ञान उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। जिले में सात निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत अब तक कुल 16 हजार 529 युवाओं को लाभ देते हुए कुल 19.91 करोड़ रुपए राशि की वितरित की जा चुकी है इसी प्रकार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब तक कुल 14 हजार 749 छात्र छात्राओं को 315.17 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया जा चुका है कुशल युवा कार्यक्रम योजना के तहत अब तक कुल 1 लाख 3875 युवाओं को प्रक्षिशित किया गया। मनरेगा अंतर्गत इस वर्ष 39 लाख 21हजार 970 मानव दिवस का सृजन किया गया है जिसमे महिला मजदूरों की दिवस का क्रमशः 66.94 है। जिला नियोजनालय द्वारा इस वर्ष 44 जॉब कैंप एवं एक नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का सृजन करते हुए कुल 1932 युवाओं का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 1667 योजनाओं को पूर्ण की गई है। जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जिले में 460 तालाब पोखर एवं 1560 सार्वजनिक कुएं का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है साथ ही 10 हजार 196 सार्वजनिक चापकलों एवं कुआं के भीतर शोकपीट का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2024- 25 एवं 2025- 26 के तहत 47हजार 952 लाभुकों को प्रथम किस्त 30हजार 767 लाभुकों को द्वितीय किस्त एवं 17हजार 694 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि उपलब्ध करा दी गई है मुख्यमंत्री छात्रावास योजना अंतर्गत एक अल्पसंख्यक छात्रावास पोखरिया में संचालित है।
मौके पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री पुलिस अधीक्षक मनीष विधान पार्षद सर्वेश कुमार नगर विधायक कुंदन कुमार विधायक चेरिया बरियारपुर अभिषेक आनंद मेयर पिंकी देवी जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कर्मी एवं जिलावासी उपस्थित थे। जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष रुदल राय ने झंडोत्तोलन कर ली सलामी।
एनटीपीसी बरौनी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस 
एनटीपीसी बरौनी ने टाउनशिप प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह गौरव एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सभी उपस्थितों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ द्वारा प्रस्तुत सलामी टुकड़ी का निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री घोष ने सभी कर्मचारियों उनके परिवारजनों एवं उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा भारत के संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की और यह दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपरा समानता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 07 नवंबर 1975 को एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना की गई थी।
शून्य से शुरू हुई यह यात्रा आज गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुँची है और वर्तमान में एनटीपीसी की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 87 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ने वर्ष 2032 तक 150 गीगावॉट स्थापित क्षमता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है जिसमें 60 गीगावॉट हरित ऊर्जा से प्राप्त किया जाएगा। श्री घोष ने एनटीपीसी बरौनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक स्टेशन ने पूर्वी क्षेत्र-1 (ईआर-1) की सभी परियोजनयों में सर्वाधिक पीएलएफ हासिल किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण जल उपयोग दक्षता ऐश उपयोग सुरक्षा एवं तकनीकी नवाचारों में बरौनी परियोजना के प्रयासों की सराहना की और सभी कर्मचारियों से उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नवाचार के तौर पर एनटीपीसी बरौनी में 1000 मेगावाट घंटे क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम बीईएसएस की स्थापना भी की जा रही है जो चार घंटे तक 250 मेगावाट बिजली प्रदान करने में सक्षम होगा।
इस अवसर पर बाल भवन के बच्चों द्वारा लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को एचओपी मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतीकात्मक अवसर को चिह्नित करने के लिए गुब्बारे भी छोड़े गए। देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत प्रोत कर दिया।
माउंट लिट्रा एवं किडज़ी में देशभक्ति संस्कार और उल्लास से सजा गणतंत्र दिवस
देशभक्ति संस्कार और उत्साह से ओत प्रोत वातावरण के बीच माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल एवं किडज़ी के विभिन्न केंद्रों किडज़ी हर्ल किडज़ी बीआरटीएस तथा माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। पूरा परिसर तिरंगे की शान बच्चों की मुस्कान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जीवंत दिखाई दिया। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा एवं प्रधानाचार्या डॉ शीतल देवा ने किडज़ी हर्ल किडज़ी बीआरटीएस तथा माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में झंडोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रांगण में आयोजित समारोह में डॉ महिप देवा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया। झंडोतोलन के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो का विशेष प्रदर्शन अनुशासन आत्मविश्वास और साहस का जीवंत उदाहरण बना। किडज़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशभक्ति विषयक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने मासूम भावों में राष्ट्रप्रेम को साकार कर दिया। वहीं माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
हर प्रस्तुति में देश के प्रति सम्मान और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर डॉ महिप देवा ने कहा कि विद्यालय वह पवित्र भूमि है जहाँ बच्चों के भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य अनुशासन और आत्मबल का बीज बोया जाता है। माउंट लिट्रा और किडज़ी इस दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि बच्चों को संस्कारों से जोड़कर उन्हें एक जिम्मेदार संवेदनशील और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चे भारत के संविधान और उसकी गरिमा को आत्मसात करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ शीतल देवा ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें हमारे संविधान कर्तव्यों और राष्ट्रीय मूल्यों की याद दिलाता है। जब विद्यार्थी संस्कारों से युक्त होते हैं अभिभावकों का मार्गदर्शन और शिक्षकों की दिशा उन्हें मिलती है तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। मैं इस सत्र के लिए समस्त शिक्षकगण सहकर्मीगण तथा बालवाटिका से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के सभी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
हमारे विद्यालय में प्रातः सूर्य की किरणों के साथ बच्चों में जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। आइए हम सभी नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें। राष्ट्रीय एकता अनुशासन और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश देते हुए माउंट लिट्रा एवं किडज़ी का यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस का उत्सव बना बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए राष्ट्रप्रेम की सशक्त प्रेरणा भी सिद्ध हुआ।
एसबीएसएस महाविद्यालय में उत्सवी माहौल में प्राचार्य ने झंडोत्तोलन कर ली सलामी 
77 वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उत्सवी माहौल में समारोह मनाया गया। महाविद्यालय में झंडोत्तोलन प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार सिंह द्वारा किया गया जिसका राष्ट्रीय सलामी एनसीसी के एएनओ डॉ नीलेश कुमार और छात्र छात्राओं द्वारा दिया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू होने की याद में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस क्या है भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ संजय भगत डॉ रुचि जैन डॉ राजकुमार सिंह डॉ जयराम प्रसाद डॉ धनंजय कुमार डॉ विद्यासागर डॉ मीरा कुमारी डॉ रामबिनोद
डॉ अरुणी कुमार डॉ कुमारी रंजना डॉ महालक्ष्मी कुमारी शिक्षकेतर कर्मियों में अमित कुमार धीरज कुमार राजीव कुमार डॉ स्वाती कुमारी अरुण मालाकार रामसेवक कुमार कुंदन कुमार अनिल पोद्दार सलित कुमार झा एमडी अजमल समीर कुमार तकनीकी सहायक महाशंकर वर्मा पूर्व कर्मी विमल पाठक सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles