अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना अपेक्षित सहयोग दें: डीएम 

बेगूसराय। 15वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कारगिल विजय सभा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा के संबंध में मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलायी गयी। उनके द्वारा जिलान्तर्गत सभी मतदाताओं से अपील की गयी कि आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपना अपेक्षित सहयोग दें। उन्होंने कहा की सबकी भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत बन सकता है। साथ ही यह भी कहा कि हमे अपने एक एक वोट के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि विवेकपूर्ण मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। लोकतंत्र में समझदारीपूर्ण भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश को भी प्रसारित किया गया। 15वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रमुख थीम वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम “Nothing like voting, I vote for sure” है।
मौके पर उप विकास आयुक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं समाहरणालय अन्तर्गत सभी कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles