76वें गणतंत्र दिवस राजद जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया 

बेगूसराय। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉ लोहिया कर्पूरी आश्रम सह राजद जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष मोहित यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के पार्टी के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा देश के स्वतंत्रता के लड़ाई लड़ने वाले भारत माता के महान सपूत अपने प्राणों को आहुति देने वाले वीर भगत सिंह सुखदेव राजगुरु चंद्रशेखर आजाद बटुकेश्वर दत्त सूर्य सेन राम प्रसाद बिस्मिल राजेंद्र लहारी अशफाक उल्ला खाँ उधम सिंह जैसे अनगिनत क्रांतिकारियों देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति के फल स्वरुप अंग्रेजी हुकूमत से देश मुक्त हुआ। बाबा साहब डॉ भीमराव की अध्यक्षता में संविधान सभा की गठान हुई 1950 ई में देश में अपना संविधान लागू हुआ हम देशवासी गणतंत्र दिवस मना रहे हैं आज देश के वर्तमान केंद्रीय शासन के द्वारा संविधान के साथ क्रूर मजाक कर रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को उन्ही के घर में गालियां दी जा रही है यह देश के लिए दुर्भाग्य है। महानगर जिलाध्यक्ष शिवजी महतो ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत को सुरक्षित रखने के लिए हम राष्ट्रीय जनता दल परिवार संविधान विरोधी लोगों के विरुद्ध संघर्ष करते रहेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महासचिव महादेव साह ने अपने संबोधन में कहा जिन उद्देश्यों के लिए हमारे पुरखा ने आजादी की लड़ाई लड़के देश को स्वतंत्र करवाएं उनके सपनों का भारत आज पुनः गुलाम होने की कगार पर है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरे राम महतो किसान सेल जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू प्रभु राम चंद्रवंशी सरस्वती चंद्र ठाकुर अजय चंद्रवंशी महानगर महिला  जिलाध्यक्ष रीना जायसवाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन पासवान महिला राजद पूर्व प्रदेश महासचिव क्रांति सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles