
एनडीए की एकजुटता बिहार के विकास के लिए बेहद जरूरी
जेसीबी से पुष्प की वर्षा रहा आकर्षण का केंद्र और जायजयकार के नारों से होता रहा गुंजायमान
बेगूसराय। एनडीए के ऊर्जावान कार्यकर्ता बिहार के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। 2025 में एनडीए फिर से बिहार में एक मजबूत सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनाएगी। इन्हीं मजबूत संकल्पों के साथ कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय मैदान धबौली में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया। जेसीबी से पुष्प की वर्षा रहा आकर्षण का केंद्र और जायजयकार के नारों से गुंजायमान होता रहा पंडाल परिसर मानो यह दृश्य आने वाले भविष्य के लिए कुछ अलग हो बयां कर रही है। पांचों घटक दल के नेता का मंचासीन और मंत्री एवं विधायक व दल के नेता कार्यकर्ता सम्मेलन को सुशोभित कर रही थी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में राष्ट्रकवि दिनकर की जन्मभूमि सिमरियाधाम बेगूसरायवासियों का जो पौराणिक समुद्र मंथन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम नमक आंदोलन तक समृद्ध विरासत जो हमारे पूर्व के महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वीर सपूतों को नमन करता हूं। बेगूसराय संस्कार और स्वभाव है और ई धरती न्याय की यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। फिर से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार को बनाने के लिए नया बिहार का निर्माण और नया भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का जोड़ी है यह कितना जरूरी है बिहार के लोग भली भांति जानते हैं। हम तो आवाहन करने आए हैं एनडीए पांच घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष से एक संदेश एक उद्देश्य एक लक्ष्य लेकर 2025 में 225 फिर से नीतीश। वर्ष 2010 में 206 सीट उससे भी बढ़कर इस बार 2025 का चुनाव परिणाम आएगा और आपलोगों का उत्साह देखकर लगता है कि विरोधी दो चार सीट के लिए भी तरस जाएगा।

नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम पर एनडीए वोट मांगती है मोहब्बत के नाम पर: दिलीप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने बताया कि समाज को जात पात में बांटकर हम सत्ता नहीं चलाना चाहते हैं सियासत नहीं सेवा के नाम पर बिहार के विकास करने के लिए बिहार चलाना चाहते हैं। नफरत के नाम पर ना सियासत के नाम पर एनडीए वोट मांगती है मोहब्बत के नाम पर। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग भारी बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं एकतरफा माहौल बन गया है और वहीं पर विपक्ष बालू के तरफ धराशाई हो गया है अब खाली गाल बजाता है। सामाजिक न्याय की बात करने वाले लालू यादव जी आप परिवार का न्याय दे रहे हैं बेटा बेटी संबंधी उसी के लिए आपको चिंता है आपको समाज के गरीब की चिंता नहीं है और जब समाज के गरीब की चिंता नहीं है तो झूठा सामाजिक न्याय की बात करना बंद कीजिए। रोजगार देने के नाम पर जमीन लिखवाने का काम करते हैं लालू जी का परिवार यह माहौल था बिहार का अब लालटेन नहीं बिहार को बिजली चाहिए अब गड्ढा नहीं रोड चाहिए अरे कोई नहीं है टक्कर में ना पड़ना है लालटेन के चक्कर में।

नीतीश कुमार की सरकार बननी तय है, दलों के बीच की दूरियां बिल्कुल समाप्त हो: राजकुमार
सत्तारूढ़ दल सचेतक जदयू मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक बात तो तय हो चुका है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार पुनः बड़ी ताकत के साथ 225 के साथ फिर से नीतीश कुमार की सरकार बननी तय है जरूरत सिर्फ इस बात की है इस कार्यक्रम से दलों के बीच की दूरियां बिल्कुल समाप्त हो चुकी है हमारे अंदर दिलों में कुछ दूरियां बची हो तो उसको भी आज यहीं पर समाप्त करके एनडीए को अपार बहुमत लाने का कार्य हमलोग करेंगे। सभी लोगों ने कहा कि यह पांचों पांडव जहां पांच योग्य सेनापति हो तो सेनानियों का काम सेनापति के आदेश का पालन करके और जो भी अस्त्र शस्त्र मिले सेनापति के द्वारा उसको सटीक प्रयोग करना। राज्य खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बताया कि वर्ष 2005 से पहले बिहार के अंदर जो सरकार थी लालू राबड़ी की सरकार ने बिहार को किस हांसिए पर लाकर खड़ा कर दिया था लेकिन बिहार के अंदर एनडीए की सरकार बनी और माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में तो बिहार के अंदर अमन और चैन पैदा हुआ विकास की गाड़ी आगे बढ़ी न्याय के साथ विकास हुआ।

सातों विधानसभा में एनडीए का लहराएगा परचम, महागठबंधन को बोहनी होने वाला नहीं: रुदल
जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने बताया कि यह कार्यक्रम बेगूसराय जिला में 2025 का इतिहास रचने वाला कार्यक्रम होगा एनडीए का संकल्प है हम सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में 225 सीट जीतेंगे और बेगूसराय जिला में सात विधानसभा है उसमें सातों विधानसभा में एनडीए का परचम लहराएगा और महागठबंधन को बोहनी होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार जो बोलते हैं उसको करते हैं दूसरे लोग केवल गरीबों की लाश पर राजनीति रोटी सेकने का काम करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एकजुटता और टीम वर्क की यह मिशाल भविष्य के लिए प्रेरणा बनेगी। आपके सहयोग और समर्थन के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था आपकी निष्ठा और मेहनत ने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई दी है कार्यकर्ता का जोश और सहभागिता इस सफलता की असली प्रेरणा है और आपकी ऊर्जा और आत्मीयता ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया है आपके समर्थन ने हमें नए संकल्पों और ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की शक्ति दी है। नगर निगम के पूर्व महापौर संजय कुमार ने बुके व अंगवस्त्र देकर मंचासीन आगत अतिथियों का स्वागत किया और पांचों घटक दल के शंखनाद का तहेदिल से स्वागत किया। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने किया। मौके पर उक्त सम्मेलन में राज्य खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सत्तारूढ़ दल सचेतक मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह विधान पार्षद सर्वेश कुमार नगर विधायक कुंदन कुमार एवं जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान हम जिलाध्यक्ष पियूष कुमार रालोमो जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जदयू नगर अध्यक्ष पंकज कुमार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा अशोक मेहता पूर्व विधायक ललन कुंवर रामानंद राम रामविनोद पासवान पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय लोजपा संयोजक सुरेन्द्र विवेक प्रमंडल प्रभारी संतोष कुशवाहा सहित एनडीए के कई वरीय नेतागण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CONTACT – 7903657987