जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे: रुदल 

बेगूसराय। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि जदयू के कर्पूरी सभागार में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे वह जन जन के नेता थे हमलोग उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में पिछड़ा और अतिपिछड़ा का वर्गीकरण कराया समाज के अंतिम पायदान पर खड़े समाज को 1977 में अतिपिछड़ों को 12 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग को 8 प्रतिशत महिलाओं को 3 प्रतिशत आर्थिक रूप से ऊँची जातियों को और 3 प्रतिशत सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर के मृत्यु के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। बिहार पहला राज्य है जहां पंचायती राज में 20 प्रतिशत अतिपिछड़ा 16 प्रतिशत दलित समाज एवं महिलाओं को 50 प्रतिशत पंचायती राज में भागीदारी का अधिकार दिए। आज वैसे समाज के लोग बड़े पैमाने पर मुखिया पंचायत समिति जिला परिषद के अध्यक्ष और प्रमुख बन रहें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ समावेशी विकास कर रहे है और बिहार में समाज के हर तबके को शैक्षणिक और आर्थिक रोजगार का विकास हो रहा है। मौके पर जदयू नेता किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विकाश कुशवाहा बरिष्ठ नेता सुबोध कुमार रमेश राणा अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो सरफराज आलम किसान जदयू  जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह नीरज पाली कुमार सौरभ चौधरी अफजल वैकुण्ठ सिंह विकास राय मो निजाम भवानी कुमार अमित कुमार संजय सिंह प्रिंस प्रकाश मनोज दास सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर नमन किए।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles