महिलाएं हैं इस समाज की रीढ़ आज हर क्षेत्र में महिलाएं  लहरा रही है परचम,महिलाएं नहीं है किसी से कम  

महिलाओं से है अपील महिलाएं बने सशक्त अपने समाज की अन्य पिछड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने का करें हर संभव प्रयास
बेगूसराय। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रेक्षा गृह आर्ट गैलरी कंकौल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथिगण का स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ थीम के उपर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद जीविका दीदियां द्वारा बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर उनके जीवन में हुए बदलाव के बारे में बताया गया। जिसमें मटिहानी की जीविका दीदी निशा कुमारी ने बताया कि जीविका द्वारा दिये प्रशिक्षण से उन्होंने ड्रोन चलाना सिखा है जिससे आज वह अपने क्षेत्र में ड्रोन दीदी के नाम से प्रसिद्ध है। चेरियाबरियारपुर की जीविका दीदी सोनी कुमारी ने बताया कि वह कृषि उद्यमी है जो अपने क्षेत्र में 400 से ज्यादा किसानों को उन्नत खेती के तरीकों से लाभान्ति कर चुकी है मंसूरचक की जीविका शबाना खातून ने बताया कि वह सतत् जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी है जिनकी आमदनी आज तीस हजार प्रतिमाह से ज्यादा की है खोदावंदपुर की जीविका दीदी सीता देवी एवं सदर प्रखंड की जीविका दीदी मिंटू देवी ने बताया कि जीविका की मदद से आंटा एवं मशाला चक्की का उद्यम का संचालन कर रही है जिनसे उनकी आर्थिक स्थिति सशक्त हुई है। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा नुक्कड़ नाट्क टीम तारूणी तारण नाट्य समिति द्वारा बाल विवाह और दहेज प्रथा पर नाटक की प्रस्तुति की गई जिसका डीएम एवं मंत्री द्वारा काफी सराहना की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया जिसमें सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ प्राची कुमारी स्त्री रोग एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में 80 से 90 प्रतिशत संस्थागत प्रसव किया जा रहा है। डॉ स्वाति कुमारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उद्योग विभाग के द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में बताया गया जिसमें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की दो लाभार्थी सपना कुमारी एवं रंजू कुमारी द्वारा अपने अनुभव को साझा किया गया। सपना कुमारी ने बताया कि उनके द्वारा मशाला का उद्यम स्थापित कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है साथ ही रंजू कुमारी द्वारा नोटबुक कॉपी फाईल फोल्डर का लघु उद्योग लगाया है, एवं इस योजना से उनके द्वारा 10 और परिवारों को रोजगार दिया गया है।
आईसीडीएस विभाग से 18 खेल विभाग से 11 स्वास्थ्य विभाग से 13 जीविका से 15 कला वं संस्कृति विभाग से 3 शिक्षा विभाग से 13 लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से 6 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महापौर पिंकी देवी ने संबोधन करते हुए कहा कि महिलाएं इस समाज की रीढ़ है आज हर क्षेत्र में महिलाएं परचम लहरा रही है।  महिलाएं किसी से कम नहीं है हम अपनी बेटी को पढ़ाएगें तो हर क्षेत्र में वह अपना नाम रोशनी करेगी। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। उपमाहपौर अनिता राय ने कहा कि आज महिला पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है हमारे देश की राष्ट्रपति भी महिला है जो हम सबों के लिए गौरव की बात है इसलिए महिलाओं को अपने उपर आत्मविश्वास रखने की आवश्यकता है। समादेष्टा बीपीएम 8 नवजोत सिम्मी ने अंतर्रराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दस वर्ष पूर्ण के उपलब्क्ष में सभी को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने की अपील की। साथ ही महिलाओं से अपने-अपने समाज की अन्य पिछड़ी महिलाओं को भी सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है, जिससे उन्हें समाज में इज्जत एवं भागदीरी दोनों मिलती है। उन्होंने कहा की जब हम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते है तो हम पूरे समाज को सामाजिक रूप से सशक्त बनाते है।
केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरीराज सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी देखकर काफी प्रसंन्नता जाहिर की तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। डीएम द्वारा महिलाओं छात्रों एवं बच्चियों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होनें कि सरकार बच्चियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक तथा उन्हें सशक्त करने में आर्थिक मदद प्रदान करती है। मंच संचालन रोशनी कुमारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वस्त्र मंत्रालय सह स्थानीय सांसद गिरीराज सिंह डीएम तुषार सिंगला नगर विधायक बेगूसराय कुंदन कुमार समादेष्टा बीएमपी-8 नवजोत सिम्मी महापौर नगर निगम पिंकी देवी उपमहापौर अनिता राय जिला परिषद अध्यक्ष उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles