
हमारे दिल में राजद है, हम राजद के हो गए और राजद हमारा हो गया : बोगो सिंह
मटिहानी से चार बार विधायक रहे बोगो सिंह ने थामा राजद का हाथ, मची खलबली
कहा- मेरे दिल में राजद तेजस्वी को CM बनाएंगे
बेगूसराय। विधानसभा चुनाव से पहले बेगूसराय में राजनीतिक उठा पटक इस कदर तेज हुई कि सियासी गलियारों में भूचाल आ गया। एक अचंभित करने वाला मामला मटिहानी विधानसभा से सामने आया है मटिहानी से चार बार विधायक रह चुके जदयू नेता और बाहुबली नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने राजद का दामन थाम लिया है। उनके राजद में जुड़ते ही चुनावी समीकरण कुछ और ही बयां करने लगी कल तक जो लोग इस विधानसभा क्षेत्र का गणित लगा बैठे थे बोगो सिंह ने उनका पासा ही पलट कर रख दिया। गौरतलब बात यह है कि बोगो सिंह भी पुराने राजनीतिज्ञ हैं और हर मायने में काबिले तारीफ हैं जनता पर अच्छी खासी पकड़ है कि निर्दलीय भी विधानसभा में अपनी आवाज को बुलंद किया था। उनके राजद में आने की खबर से इंडिया गठबंधन के शीर्षस्थ नेतृत्व कर्ताओं में तरह तरह की खबर चलने लगी लोग कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखे। केशावे स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एकमात्र उद्देश्य और प्राथमिकता तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। बेगूसराय की सभी सातों विधानसभा सीट पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का भी दावा किया है। बेगूसराय की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे दिल में राजद है हम राजद के हो गए और राजद हमारा हो गया है। अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी पार्टी को मजबूत करना और महागठबंधन को विजयी बनाना है। जिले में एनडीए के शीर्षस्थ नेताओं की बातों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अप्पन उपाय नय सूरदास के बरतू।

एक सकारत्मक पहल सियासी गलियारों में मची हलचल
एनडीए ने हार के बाद नहीं लिया कोई नोटिश
उन्होंने एनडीए और विशेष रूप से जदयू पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2020 के चुनाव में 333 वोटों से हारने के बाद पांच साल तक किसी ने नोटिस भी नहीं लिया। नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मतलब निकल गया पहचानते नहीं। एनडीए ने उन्हें हार के बाद अकेला छोड़ दिया था। हमारे साथ हुए व्यवहार के संबंध में यदि कोई सवाल करना है तो सीधे नीतीश कुमार से पूछना चाहिए वही इसके संबंध में बेहतर जवाब दे सकते हैं। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के संबंध में कहा कि तेजस्वी यादव और महागठबंधन नेतृत्व यह निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा है कि वे राजद कार्यकर्ता और सिपाही हैं और उनके खून में ही उस घर की एक एक ईंट की रक्षा करने का गुण जिसमें वह रहते हैं। घूम घूम कर लोगों की सेवा करना मानवीयता और भाईचारे का वातावरण बनाना और क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है। उन्हें नहीं पता नहीं कि उनके राजद में जाने के बाद वर्तमान विधायक का रास्ता आसान होगा या नहीं लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि बेगूसराय की सातों सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











