
होली पर्व सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि प्रेम भाईचारे और नई ऊर्जा का प्रतीक है
गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ होली मिलन समारोह
बेगूसराय। होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में
संपन्न हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में सभी छात्रों और संकाय सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से हर्बल गुलाल के साथ होली खेली और एकता एवं सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में रंग बिरंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई जिसमें गीत नृत्य और कविताओं ने समां बांध दिया। छात्रों ने होली के पारंपरिक लोकगीतों और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्साह से भर दिया। प्राचार्या डॉ. सुधा झा ने छात्रों को होली के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि प्रेम भाईचारे और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उप प्राचार्य डॉ अभिजीत कुमार ने भी होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार हमें अपने सभी मतभेदों को भूलकर एकजुटता और प्रेम का संदेश देता है। वहीं प्रो. राजीव कुमार ने भी अपने संदेश में होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की।

कार्यक्रम में सभी फैकल्टी मेंबर्स में प्रो गोपाल कुमार प्रो विक्रमादित्य प्रो राजेश प्रो मुरारी प्रो ऋषव प्रो राम राहुल प्रो डॉ सबाहत अंजुम प्रो डी नियाज़ प्रो स्वतंत्र प्रो काजल प्रो अमित और अन्य उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने छात्रों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया और आपसी सौहार्द को और मजबूत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया जबकि पूरे आयोजन के समन्वयक प्रो विवेक कुमार रहे जिन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत ही सुचारू रूप से संचालित किया। छात्रों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और संस्थान में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की। शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संवर्धन भी आवश्यक है और होली मिलन समारोह ने सभी को एकजुट कर उल्लास और उमंग से भर दिया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
