एक ही परिवार के कुछ सदस्य अलग बूथ पर तथा कुछ सदस्य अलग बूथ पर करने जाते मतदान, डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को कहा इस पर लें संज्ञान 

सभी बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति से कार्य करने में मिलता है सहयोग
बेगूसराय। बिहार विधान सभा निर्वाचन को लेकर सभी पार्टियों से उनका मंतव्य जाना गया जिसपर कुछ पार्टियों द्वारा यह बताया गया कि एक ही परिवार के कुछ सदस्य अलग बूथ पर तथा कुछ सदस्य अलग बूथ पर मतदान करने जाते है। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को इस पर ध्यान देने की बात कहीं गई ताकि एक ही परिवार अलग-अलग बूथ पर मतदान करने ना जाए। ये बातें
बिहार विधान सभा निर्वाचन के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम तुषार सिंगला ने बताया। उनके द्वारा सभी राजनैतिक दलों को
वर्तमान में विधान सभा वार कुल मतदाताओं की संख्या  को बताया गया। दिनांक 01 जनवरी 2025 के अनुसार वर्तमान में बेगूसराय जिला में कुल 2223740 मतदाता है जिसमें से 1170284 पुरूष 1053404 महिला तथा 52 थर्ड जेंडर है। इसमें से चेरियाबरियारपुर विधान सभा में कुल 276955 मतदाता जिसमें से 144813 पुरूष एवं 132130 महिला तथा थर्ड जेंडर 12 है। बछवाड़ा विधान सभा में कुल  320344 मतदाता जिसमें से 169319 पुरूष, 151018 महिला एवं 7 थर्ड जेंटर है तेघड़ा विधान सभा में 310883 मतदाता है जिसमें से 163469 पुरूष एवं 147403 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर है मटिहानी विधान सभा में कुल 372024 मतदाता जिसमें 196280 पुरूष 175741 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर है साहेबपुर कमाल विधान सभा में 274471 मतदाता है जिसमें से पुरूष 144510 महिला 129956  एवं थर्ड जेंडर 5 है बेगूसराय विधान सभा में कुल 368032 मतदाता है जिसमें से 194201 पुरूष 173824 महिला एवं 7 थर्ड जेंडर है इसी प्रकार बखरी विधान सभा में 301031 मतदाता है जिसमें से 157692 पुरूष एवं 143332 महिला एवं थर्ड जेंडर 7 है।
सभी राजनैतिक पार्टियों से नए मतदाता खासकर महिला मतदाताओं को जोड़ने में सहयोग की बात कहीं ताकि जिला का मतदाताओं में लिंगानुपात बढ़ सकें। उन्होंने सभी राजनैतिक पार्टियों से प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की नियुक्ति में तेजी लाने की भी बात कही गई और बताया कि बीएलओ के नियुक्ति से कार्य करने में सहयोग मिलता है। जिला के मतदान प्रतिशत वीटीआर पर भी चिंता जाहिर करते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों से मतदाताओं के बीच मतदान करने से संबंधित जागरूकता फैलाने एवं वैसे मतदाता जो मृत हो गये है उनका नाम हटाने में सहयोग करने की भी बात कही गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles