बिहार बदलाव रैली, 11 अप्रैल को पटना गाँधी मैदान में 30 हज़ार कार्यकर्ता होंगे शामिल 

बिहार बदलाव रैली के लिए जन सुराज संगठन की समीक्षा बैठक
बेगूसराय। जन सुराज पार्टी के जिला प्रवक्ता सेवानिवृत्त विंग कमांडर रणजीत कुमार ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अप्रैल को पटना गाँधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार बदलाव रैली में बेगूसराय से बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को रैली में सुरक्षित ढंग से शामिल होने के लिए सामूहिक व्यवस्था की जा रही है। बेगूसराय जिला से करीब 30 हज़ार कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल करने की व्यवस्था की जा रही है। जन सुराज पार्टी लगातार दावा कर रही है कि पार्टी का उद्देश्य बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन है। व्यवस्था परिवर्तन के मुहिम को प्रबल बनाने के उद्देश्य से पार्टी निर्माण के बाद पहली बार राज्य स्तरीय बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया जा रहा है। समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रभारी जनाब साहब मलिक मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष सुभद्रा सहनी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सुरेंद्र सहनी प्रदेश अभियान समिति सदस्य रामनंदन पासवान अजीत गौतम जिला अभियान संयोजक त्रिभुवन राय जिला महासचिव तुफ़ैल अहमद ख़ान महिला जिलाध्यक्ष बबीता देवी ज़नाब ग़ालिब शाहीन जिला किसान अध्यक्ष शंकर शर्मा कार्यालय प्रभारी प्रो अशोक पासवान सहित जिला संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। मौके पर बैठक में सभी अनुमंडल अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष सहित विभिन्न पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। साथ ही सातों विधानसभा क्षेत्रों से आगामी विधानसभा चुनाव के सभी अभ्यर्थी भी उपस्थित थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles