
बेगूसराय मे एतिहासिक शुरुआत आज से, खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन
अधिकारियों ने बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम पहुंच कर वहां खेल रही दोनों टीमों की खिलाड़ियों से हाथ मिला कर किया उत्साह वर्धन, एवं राष्ट्र गान के साथ की गई खेल की शुरुआत
बेगूसराय। खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत जिला अंतर्गत फुटबॉल मैच की सोमवार से शुरूआत हो गई है। शुरुआत के पहले दिन सुबह सात बजे यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा एवं बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में महिला के ग्रुप ए टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में महिला की तमिलनाडु एवं बिहार के टीम में कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें तमिलनाडु की टीम ने बिहार की टीम को एक गोल से हरा दिया। तमिलनाडु की टीम द्वारा 2 गोल दागे गए जवाब में बिहार की टीम की तरफ से एक गोल दागे गए। तमिलनाडु की ओर से आर प्रेमा ने 2 गोल दागे जबकि बिहार की ओर से निक्की कुमारी ने एक गोल किया। इसके बाद खेल मंत्री डीएम एसपी एवं अन्य द्वारा यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव बरौनी तेघड़ा में पहुंच कर महिला के ग्रुप ए की खेल रही दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साह वर्धन किया। आपको बता दें कि यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में झारखण्ड एवं राजस्थान के बीच ग्रुप ए का मैच खेला गया। जिसमें झारखंड की महिला टीम ने राजस्थान को एकतरफा हरा दिया। झारखंड की टीम की तरफ से कुल 7 गोल दागे गए जवाब में राजस्थान की टीम एक भी गोल नही कर सकी। झारखंड की तरफ से रीना कुमारी द्वारा 4 गोल बबीता कुमारी द्वारा 3 गोल एवं सब्टिच्यूट की तौर पर आयी रीना टप्पो ने 1 गोल किया। राजस्थान की टीम खाता भी नहीं खोल सकी।

आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर आगे होगा :मंत्री
राज्य खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स हो रहा है। बिहारवासियों और खेल प्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है। राज्य और केन्द्र सरकार की जो समझ है इसका अच्छा असर बिहार में पड़ने जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार खेल के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर आगे होगा। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलबध कराने के लिए प्रत्यनशील है। सभी पंचायत में खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है पहले से जो स्टेडियम है उसमें सविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इस प्रकार का आयोजन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का देगी मौका : डीएम
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों एवं मैदान में आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां पर मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक दिन दोनों मैदानों में सुबह सात बजे एवं शाम चार बजे से मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देगी। उन्होंने पूरे जिलवासियों को बढ़-चढ़ कर मैदान में आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की।
खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक्सपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी मौजूद रही। ग्राउंड और टेक्निकट स्टॉफ ने पूरी तैयारी के साथ पहले दिन का मैच संपन्न कराया। बताते चले कि 4 मई से 15 मई तक बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम हो रहा है जिसके तहत बेगूसराय में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिलावासियों से अपील हे कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या मे आकर जुटे और अपने जिला मे हो रहे खेल के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने। इस अवसर पर खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता डीएम तुषार सिंगला एसपी मनीष नगर विधायक कुंदन कुमार नगर निगम महापौर पिंकी देवी एवं अन्य द्वारा सर्वप्रथम बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम पहुंच कर वहां खेल रही दोनों टीमों की खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उत्साह वर्धन किया गया एवं राष्ट्र गान के साथ खेल की शुरुआत की गई।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987