
08 जुलाई को सभी पंचायतों में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान घर घर तक : संजय
बर्चुअल बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कि घोषणा
बेगूसराय। बिहार के सभी जिला मुख्यालय में बिहार प्रदेश जदयू के द्वारा पार्टी का महत्वपूर्ण बैठक बर्चुअल के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 08 जुलाई को सभी पंचायतों में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का घर घर तक अभियान चलावें और साइकिल रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान में गति दें। पार्टी के साथी गांव पंचायत बूथ पर अभियान चलाकर मतदाता को जागरूक करें। सरकार के बूथ लेवल ऑफिसर को मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करे। मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को हमारी पार्टी जदयू पूर्ण समर्थन करती है। वर्चुअल बैठक में राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मंत्री विजय कुमार चौधरी बिधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गाँधी ललन सर्राफ रविन्द्र कुमार सिंह डॉ अमरदीप पार्टी के मुख्यालय प्रभारीगण सहित जिलाध्यक्ष रूदल राय जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस सुबोध पटेल अजय मंडल पवन कुमार अरुण सहनी धीरेंद्र कुमार सिंह सुनील भारती सहनी नगर अध्यक्ष पंकज कुमार जिला पार्टी के द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट वन ने बर्चुअल बैठक में भाग लिया। मौके पर महेंद्र दास राज कुमार गुप्ता गंगा यादव सुभाकर मिश्रा डॉ सीताराम ठाकुर चंदन कुमार मो सरफराज आलम पार्टी के जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतो युवा नेता मुन्ना महतो मनोज दास अन्य ने भाग लिया।
CONTACT FOR NEWS & ADD -7903657987