
माइ बहिना मान योजना बिहार की महिलाओं के जीवन में आर्थिक क्रांति लाने वाली योजना है : अमिता
बेगूसराय। माइ बहिना मान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं का पंजीयन कराया जिसके तहत कांग्रेस महागठबंधन सरकार बनने के बाद महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का आश्वासन दे रही है। ये बातें पूर्व सदर विधायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अमिता भूषण ने सदर प्रखंड के नीमा और चाँदपुरा में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पंजीकरण कराने आई महिलाओं में काफ़ी उत्साह देखा गया। श्रीमती भूषण ने कहा कि यह योजना बिहार कि महिलाओं के जीवन में आर्थिक क्रांति लाने बाली योजना है। पूरे पंचायत का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने सड़क नाले बिजली मंहगाई सामाजिक योजनाओं में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा उनके समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने लोगों को महागठबंधन की सरकार बनते ही इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह आलोक कुमार ब्रजेश सहनी अभिषेक साह देवेन्द्र तांती सुधीर कुमार मो मुस्तफा कुमार रत्नेश टुल्लू सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











