बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण अभियान का शुभारंभ
बेगूसराय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुँचाने के उद्देश्य से राहत वितरण कार्यक्रम अभियान का विधिवत शुभारंभ
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया। यह पहल बाढ़ से प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने और उनके जीवन यापन को सुचारू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर डीएम एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरी गाड़ी की पहली खेप को रवाना किया। इस खेप में खाद्य सामग्री स्वच्छ पेयजल, दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल है जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवारों को सहायता पहुंचाई जा सके। राहत कार्य निरंतर एवं चरणबद्ध तरीके से चलाए जाएंगे और ज़रूरतमंद परिवारों तक शीघ्र सहायता पहुँचाई जाएगी। मौके पर  रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles