
बछवाड़ा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, फूंका जाएगा चुनावी बिगुल
केंद्रीय मंत्री से राज्य मंत्री प्रदेश स्तर के शीर्षस्थ नेताओं का होगा जमावड़ा
बेगूसराय। बछवाड़ा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और वहीं से फूंका जाएगा चुनावी बिगुल जिसमें केंद्रीय मंत्री से राज्य मंत्री प्रदेश स्तर के शीर्षस्थ नेताओं का जमावड़ा होगा। आपको बता दें कि पूरे बिहार के अंदर एनडीए ने जो अभियान चलाया है 225 सीट पर जीत करके अजय बहुमत से बिहार में सरकार बनाएंगे उसी में यह बेगूसराय भी आता है। बेगूसराय के सातों सीट पर एनडीए जीत करके बिहार के मुखिया को देंगे और अजय बहुमत से हमारी सरकार बनेगी और बड़े पैमाने पर गरीब गुरबा किसान मजदूर के बीच में एनडीए सरकार की यह उपलब्धि है। ये बातें परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आगापुर के कंगन फूड पार्क में होने जा रहा है जिसमें एनडीए के तमाम प्रदेश के नेताओं के साथ स्थानीय सांसद सह केंदीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी शिरकत करेंगे। बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की प्रगति पर है जो काम हुआ है आम जन जीवन को दिख रहा है और देश के मुखिया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्र बिहार की प्रगति में जो उनका अभियान चला है ये आमलोगों के बीच में दिखाई दे रहा है और यही वजह है कि बिहार के अंदर आने वाले चुनाव में अजय बहुमत से सरकार बनाएगी और बेगूसराय की सातों सीट जीतकर एनडीए की झोली में जाएगी।
महागठबंधन के लोग झूठ बोलने में पीएचईडी किए राहुल हो या तेजस्वी : रुदल
जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय ने बताया कि महागठबंधन के लोग झूठ बोलने में पीएचईडी किए हुए हैं चाहे राहुल हो या तेजस्वी महारथ हासिल है। आपको बता दें कि एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और जिले के सातों विधानसभा में एनडीए का झंडा बुलंद होगा और महागठबंधन का सुपरा साफ होगा उसी दिन तय है इस बार कोई मुकाबला नहीं रहेगा बछवाड़ा में एनडीए के सामने। हर जात धर्म मजहब का वोट एनडीए की झोली में जाएगा इतना ही नहीं हमलोगों के नेता नीतीश कुमार जो बोलते हैं धरातल पर दिखता है। मौके पर राज्य खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृत्युंज कुमार वीरेश हम जिलाध्यक्ष पीयूष लोजपा आर जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार रालोमो नेता अनिल कुमार भाजयुमो नेता सुमित सन्नी मीडिया प्रभारी शुभम कुमार विकास कुमार मो इब्राहिम जिला उपाध्यक्ष जदयू गंगा प्रसाद यादव बीएलओ 1 बछवाड़ा विधानसभा सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











