माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व नारियल दिवस 

नारियल न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, बल्कि हमारे त्योहारों और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है
बेगूसराय। विश्व नारियल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नारियल के महत्व को सुंदर ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि नारियल न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि हमारे त्योहारों और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने कहा ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं और प्राकृतिक उपहारों के प्रति सम्मान व जागरूकता बढ़ाते हैं। नारियल का महत्व जानकर बच्चे स्वास्थ्य के प्रति सजग बनेंगे।
विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कृति से जोड़ना ही शिक्षा का सही उद्देश्य है। नारियल दिवस जैसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों और अभिभावकों की प्रसन्नता व उत्साह के साथ हुआ जिसने विद्यालय परिवार के प्रयासों को और भी सार्थक बना दिया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles