नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि शक्ति भक्ति और संस्कार का है संदेश : शीतल 

माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में नवरात्रि उत्सव संस्कृति श्रद्धा और उत्साह का संगम
बेगूसराय। नवरात्रि उत्सव का आयोजन माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्ण और भव्य माहौल में किया गया। यह कार्यक्रम जी लर्न के अकादमिक सर्कुलर संस्कार के अंतर्गत आयोजित हुआ जिसमें परंपरा संस्कृति और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से सभी को अभिभूत कर दिया। नाटक में बच्चों ने भ्रष्टाचार को महिषासुर का प्रतीक बताते हुए सामाजिक चेतना का संदेश दिया। वहीं नृत्य प्रस्तुतियों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का भावपूर्ण चित्रण हुआ जिसने वातावरण को आस्था और शक्ति से भर दिया। कार्यक्रम का आकर्षण बना डांडिया नृत्य जिसमें विद्यालय की मातृशक्ति ने पूरे उत्साह से भाग लिया। संगीत और डांडिया की ताल पर सजीव हुआ यह क्षण पूरे उत्सव की आत्मा बन गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ शीतल ने कहा नवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि शक्ति भक्ति और संस्कार का संदेश है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं और उनमें आत्मविश्वास तथा रचनात्मकता का विकास करते हैं। विद्यालय के चेयरमैन डॉ मनीष देवा ने कहा माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों में जीवन मूल्यों अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का भी विकास करना है।
आज के उत्सव ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारी नई पीढ़ी परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बखूबी समझती है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि करुणानिधि प्रसाद आर्य सिविल जज सीनियर डिवीजन सह एसीजेएम जिला न्यायालय के करकमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles