मैं जीवन की अंतिम सांस तक जनता की आवाज बनकर उसके हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा : बोगो सिंह

बेगूसराय में महागठबंधन की प्रखंड स्तरीय बैठक, सातों सीट जीतने का लिया संकल्प
बेगूसराय। मैं जीवन की अंतिम सांस तक जनता की आवाज बनकर उसके हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा और जनता का आशीर्वाद हमें प्राप्त है। ये बातें महागठबंधन की ओर से चंदवारा में आयोजित प्रखंड स्तरीय बैठक में महागठबंधन समर्थित मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कही। उन्होंने
लोगों से अपील किया कि बेगूसराय की सातों सीटें महागठबंधन को जिताकर गरीबों और मजलूमों के अधिकार की रक्षा में योगदान दें। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण एवं मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में महागठबंधन के सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। आगामी विधानसभा चुनाव में बेगूसराय की सातों सीटें महागठबंधन को दिलाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने की। मौके पर वीआईपी जिलाध्यक्ष आजाद सहनी प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव नगर अध्यक्ष महावीर यादव किसान मोर्चा के पिंटू कुमार मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव सहित कई नेता मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles