पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को सुन हरसंभव मदद करने का दिलाया भरोसा : अमिता 

आपके आशीर्वाद से ही हर समस्या का समाधान संभव है 

बेगूसराय। जिले में विधानसभा चुनावी तापमान चरम पर है नामांकन प्रकिया कि अवधि समाप्त होने के साथ ही आधिकारिक प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 23 में पटेल चौक गाछी टोला मीरगंज मस्जिद चौक और सदर बेगूसराय प्रखंड में लाखो पंचायत के निपनिया टोला पोखर पर शर्मा टोला में पदयात्रा के साथ मतदाताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्रीमती भूषण चुनावी प्रक्रिया के प्रारंभ होने के पूर्व से ही पदयात्रा कर रही थी और क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को सुन हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा आपके आशीर्वाद से ही आपके हर समस्या का समाधान संभव है। मौके पर देवकांत सिंह पूर्व मुखिया सुबोध सिंह प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कांग्रेस विचार विभाग जिलाध्यक्ष रामपदारथ यादव देवेन्द्र राय मंटून सिंह जितेंद्र शर्मा चंदन पासवान अमरनाथ सिंह नरेश सिंह श्रीकान्त राय महेश राम घूरो राम तरुण कुमार मुंशी पासवान मो लल्लू मिंटू सोनी सचिन कुमार बॉबी कुमार अमित कुमार सहित सैकड़ों समर्थक मौके पर मौजूद थे।

CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987


जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles