मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बोगो सिंह ने जनसंपर्क कर मांगी आशीर्वाद 

विगत 5 वर्षों में पूंजीपति लोगों का विकास हुआ है गरीबों बेसहारों मजलूमों का हकमारी किया गया 
लोकतंत्र का त्योहार 5 वर्ष में एक ही बार आता है इससे देश की दिशा एवं दशा दोनों की गाथा लिखी जाती 
बेगूसराय। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपने चुनावी अभियान के तहत सुशील नगर अमरौर महारथपुर रतौली बिनोदपुर बागबारा कारीचक फतेहपुर सिंघौल पचंबा चंदवारा हरदिया चिलमिल महमदपुर खातोपुर आदि जगहों पर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जगह जगह पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। श्री सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करें यह लोकतंत्र का त्योहार 5 वर्ष में एक ही बार आता है इससे देश की दिशा एवं दशा दोनों की गाथा लिखी जाती है। अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए नया बिहार बनाने और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके हाथों को मजबूत करें विपक्ष के पास कोई विकास का एजेंडा नहीं रहा है। विगत 5 वर्षों में पूंजीपति लोगों का विकास हुआ है गरीबों बेसहारों मजलूमों का हकमारी किया गया है।
उनको उनकी पीड़ा उनका दर्द को नहीं सूना गया हमारे समर्थकों को गोली माफिया दारू माफिया भूमि माफीया के साथ मिलकर वेवजह डराया धमकाया और फंसाया जा रहा है। इससे मटिहानी विधानसभा की जनता डरने वाले नहीं हैं  जनता अमन चैन पसंद करते हैं और मैं सभी धर्म के लोगों का सम्मान करता हूं हमारे लिए जनता भगवान स्वरूप है। मौके पर सुजीत भगत मनोज पोद्दार नवनीत कुमार रौशन कुमार केशव कुमार हनजला शिवम कन्हैया कुमार सहजानंद यादव मनोज सिंह मनटुन कुवर बिनीत कुमार  पूर्व मुखिया गालीब नवल महतो अरविंद यादव चंदन सिंह  मुकेश यादव राजीव महतो गुलाब पासवान गुलशन सिंह लल्लू सिंह छोटू सिंह उप मुखिया मनोज कुमार महतो सुधिर यादव मीना देवी बिरजू पासवान अवनीश सिंह पंकज कुमार सिंह राजाराम पासवान शंकर पासवान उदय पंडित अंशु कुमार नितिन कुमार अभिजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles