
महागठबंधन प्रत्याशी अमिता भूषण के जनसंपर्क से बदलता दिख रहा है बेगूसराय विधानसभा का समीकरण
भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में घटक दल के नेता और कार्यकर्ता हो रहे हैं शामिल
बेगूसराय। महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के धुआंधार चुनावी जनसंपर्क ने बेगूसराय विधानसभा की चुनावी फिजा बदल दी है। खासतौर से चुनावी प्रक्रिया के आगाज से पूर्व ही श्रीमती भूषण के द्वारा पदयात्रा और घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर बड़ा असर दिख रहा है। मिलनसार व्यक्तित्व सर्व सुलभ राजनेता की छवि और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बलबूते उनका चुनावी सफर आसान होता दिख रहा है।

इस कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के पहाड़चक आनंदपुर पन्हास सहित निंगा पंचायत के मिर्जापुर बलूआरा सिंगदाहा लधौना एकडारा आदि गांवों में जनसंपर्क किया इन गांव में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर आशीर्वाद दिया। सबसे खास बात नजर आई की यहां घटक दल के बीच मजबूत तालमेल और उत्साह दिखता है। भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में घटक दल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पंचायत अध्यक्ष मो जावेद मनोहर सिंह त्रिवेणी सिंह पूर्व मुखिया मो खुर्शीद बंशी सिंह पंकज चौरसिया मजलूम पासवान अरविंद सिंह संजीव कुमार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल कुमार नित्यानंद सिंह धीरज कुमार पूर्व वार्ड पार्षद परमानंद सिंह राकेश सिंह बिरजू राम राम भरोस तांती वार्ड पार्षद पूनम देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











