अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तेजस्वी यादव के हाथों को करें मजबूत, बिहार को एक खुशहाल बिहार बनाने का लें संकल्प : बोगो सिंह      

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा,जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है उन परिवारों को दी जाएगी नौकरी     
बेगूसराय। महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार उर्फ सिंह उर्फ बागो सिंह ने भैरवार पन्सल्लाह कामाथान ईनियार धबौली कोठिया सीतारामपुर नया टोला बिशनपुर शाहपुर मीनापुर लोदीडीह मस्ती फ़तेहपुर  मेनका आदि जगहों पर अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कागज पर सुशासन है जमी की सच्चाई यह है महाजंगल राज में मटिहानी विधानसभा सहित बिहार हंस रहा है खेल रहा है  झूम रहा है। पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के समय में शेल्टर होम मुजफ्फरपुर में सैकड़ो की संख्या में बच्चो का बलात्कार किया गया हत्या किया गया और आज सुशासन बाबू उनके खानदान के बारिश बेटे को सिंबल दिए हैं और उनके लिए वोट मांगने का कार्य कर रहे हैं।
पलटू चाचा का चरित्र बिहार में पलटू चाचा जा रहे हैं बिहार की जनता पलटू चाचा का चरित्र को ईमानदारी से अध्ययन कर लिए हैं बिहार की जनता से भूल हुई है जो पालटू चाचा को इतना दिन रखा है। और उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी घोषणा में कहा कि  बिहार के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे हर परिवारों को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से उन परिवारों को नौकरी दी जाएगी।  सरकार बनते ही 20 दिन के अंदर यह आर्डिनेंस बनाया जाएगा और 20 महीने में ऐसा कोई बिहार का घर नहीं बचेगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं होगी। सरकार बनते ही 20 दिन के अंदर अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है तेजस्वी उस हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। इसलिए आप अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करें और बिहार को एक खुशहाल बिहार बनाने का संकल्प ले।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles