बढ़ती ठंड के बीच किड्ज़ी व माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं, बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता

बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो वे सुरक्षित रहें इसलिए हमने की ऑनलाइन कक्षा की व्यवस्था 
बेगूसराय। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में किड्ज़ी व माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में भी बच्चों की शिक्षा निरंतर चलती रहनी चाहिए। ऑनलाइन माध्यम के जरिए विद्यार्थी घर पर रहकर सुरक्षित रूप से नियमित अध्ययन कर रहे हैं। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ शीतल देवा ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विद्यार्थी घर पर रहकर सुरक्षित रूप से नियमित अध्ययन कर सकें। शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ डिजिटल माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं जिससे उनकी शैक्षणिक निरंतरता बनी हुई है
विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए हमने ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की है जिससे कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और वे सुरक्षित रहते हुए शिक्षा प्राप्त कर सकें। विद्यालय द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के लिए निर्धारित समय सारिणी एवं नियमों का पालन किया जा रहा है जिससे कि शिक्षण व्यवस्था सुचारु और अनुशासित बनी रहे। शिक्षक एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की है।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles