महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यलय का विधिवत उद्घाटन से छात्रों में दौड़ी खुशी की लहर 

प्राचार्य ने कहा : एनसीसी एवं एनएसएस विभाग सामाजिक सेवा के लिए है महत्वपूर्ण 
बेगूसराय। राम चरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल में स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यलय का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य प्रो कमलेश कुमार ने किया। बहुत दिनों से जिस कार्यालय की विधिवत तलाश थी आज वह सपना हर्षोल्लास के वातावरण में प्राचार्य के हाथों उद्घाटन से पूरा हुआ जिससे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से महाविद्यालय में सामाजिक एवं संस्कृति कार्यक्रम गतिविधियों में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। तथा उसे और गति देने के लिए कार्यालय की आवश्यकता महसूस हो रही थी जिसे आज पूरा कर लिया गया है। महाविद्यालय एनसीसी विभाग एवं एनएसएस विभाग सामाजिक सेवा के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार डॉ कृष्ण कुमार पासवान एनसीसी पदाधिकारी शंकर पंडित डॉ किशोर कुमार डॉ अमित कुमार डॉ राघवेंद्र प्रसाद डॉ दिनेश कुमार डॉ. दस्तगीर आलम डॉ. प्रदोष कुमार डॉ. रुस्तम अली डॉ कुमार विवेकानन्द डॉ रामलाल पासवान डॉ.गंगा सागर दीनबंधु सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार रखें। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी छात्र छात्राएँ ने सक्रिय रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles