
पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा दोनों ही हमारे जीवन से सीधे जुड़े हैं, सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या समूह की जिम्मेदारी नहीं है यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है : कमल किशोर
बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा में हमारी जिम्मेदारी विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन मानव संसाधन विभाग के सौजन्य से बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल आरटीएस के गतिविधि कक्ष में वैदिक परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग बनाना था। श्रीमान आलोक कुमार गुप्ता के द्वारा विद्यार्थियों को पेड़ लगाने प्लास्टिक का प्रयोग कम करने स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों जैसे हेलमेट पहनना सीट बेल्ट लगाना यातायात संकेतों का पालन करना और तेज गति से वाहन न चलाने पर विशेष जोर दिया गया।
विद्यार्थियों ने पर्यावरण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए तथा जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं पर्यावरण की रक्षा करेंगे और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा दोनों ही हमारे जीवन से सीधे जुड़े हुए विषय हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे और उसका पालन करे तो समाज को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या समूह की जिम्मेदारी नहीं है यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
हमारे हर कार्यस्थान को सुरक्षित रखना और हमारे अस्तित्व को बचाए रखना हम सबका दायित्व है। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यशाला में पधारे विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह और वरिष्ठ अंग्रेजी अध्यापिका मंजू कुमारी ठाकुर के द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरौनी रिफाइनरी के महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता एसआईएस स्वास्थ्य प्रबंधन पर्यावरण एवं प्रक्रिया प्रबंधन एवं मुख्य प्रबंधक नवनीत कुमार स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबंधन द्वारा की गई।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











