कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित 

118 किसानों के द्वारा किए जा रहे अपने अपने कृषि उत्पाद से संबंधित कुल 356 प्रादर्श मेला में बना आकर्षण का केंद्र 
कृषि पदाधिकारी ने उत्पादों की सराहना की पुरस्कार पाकर किसान हुए गदगद
बेगूसराय। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा द्वारा  आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदशर्नी में प्रदशर्नी स्टॉल पर कुल 118 किसानों के द्वारा किए जा रहे अपने अपने कृषि उत्पाद से संबंधित कुल 356 प्रादर्श को मेला में लाया गया। जिसका निबंधन उपरान्त जिला स्तर पर गठित मूल्याकंन समिति रूप में नामित सदस्य सर्वेश कुमार प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी वीरपुर राधिका कुमारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी तेघडा रश्मि मेहता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मंझौल अरविन्द कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेगूसराय एवं डॉ आलोक साहू वरीय वैज्ञानिक क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केन्द्र बेगूसराय के संयुक्त रूप से मूल्याकंन उपरान्त कुल 32 प्रकार के वर्ग में से 27 वर्ग के प्रादर्श में से प्रथम पुरस्कार के लिए 27 प्रादर्श द्वितीय प्रादर्श के लिए 27 एवं तृतीय प्रादर्श के लिए 27 कुल 81 प्रादर्श को पुरस्कार स्वरूप चयनित किया गया। चयनित कृषकों कृषि उ्द्यमियों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1500 रूपए दितीय पुरस्कार स्वरूप 1000 रूपये एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप 500 रूपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र किसानों को प्रदान किया गया।
पुरस्कार के लिए निर्घारित किए गए मापदंड के अनुरूप पोमेटो के प्रादर्श की संख्या 01 स्ट्राबेरी के प्रादर्शकी संख्या 02 लहसुन के प्रादर्श की संख्या 02 तुलसी के प्रादर्श की संख्या 01 तथा मक्का के प्रादर्श की संख्या 02 ही रहने को लेकर इन प्रादर्श को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जा सका। किसान मेला में किसानों को आकर्षित करने वाले काला आलू रेडकेन्डी आलू टेकसिन्दूरी आलू नीलकन्ठ आलू ओल पैठा तायवानी पिंक अमरूद रेड लेडी पपीता देशी लंबा पपीता देशी गोल पपीता चुकन्दर फूल गोभी 05 कि ग्रा वजनी गोभी हल्दी बेर प्याज कद्दू शिमला मिर्च अरबी मटर आगुन्तक किसानो के आकर्षण का केन्द्र रहा। दो दिवसीय मेला में जिले भर के 500 से ज्यादा किसानों के द्वारा प्रदशर्नी में विभिन्न प्रकार के फल फूल सब्जी को देखा गया एवं उत्पादन कर लाने वाले संबंधित किसानों से जानकारी हासिल की गई। राज्य स्तर से बामेती बिहार पटना से आए हुए नीलम गौर उप निदेशक बामेती के द्वारा किसानों के द्वारा लगाए गए स्टॉल के अलावे प्रदशर्नी का भ्रमण कर किसानों से जिला में किए जा रहे उत्कृष्ठ कार्यों की जानकारी ली गई।
वहीं आत्मा के स्टॉल से किसानों को कृषि उपयोगी प्रसार पुस्तका की उपलब्धता करायी गयी। किसान मेला के उद्घाटन सत्र में उप महापौर अनिता राय के द्वारा इतनी ज्यादा संख्या में किसानों के द्वारा प्रादर्श को देख कर उनका उत्साहवर्घन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केन्द्र बेगूसराय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ चिकप्पा कर्जनी के द्वारा किसान मेला में तकनीकी जानकारी दी गई। इनके अलावे कृषि विज्ञान केन्द्र बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रामपाल द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी दी गईं। किसान मेला में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा किसानों से मेला में लगाए गए प्रदशर्नी में अपने अपने प्रादर्श लाने को लेकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दो दिवसीय किसान मेला में जिला उद्यान पदाधिकारी अमरजीत कुमार राय उप निदेशक भूमि संरक्षण न्यूटन कुमार परियोजना निदेशक अजीत कुमार पियुष कुमार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मंझौल रशिम मेहता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अरविन्द कुमार बेगूसराय जिला के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles