
होली के दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं बुरा न मानो होली है : मेयर पिंकी
हमारा समाज एक है एक रहेगा जाती धर्म से ऊपर उठकर हम सब एक इंसान हैं
बेगूसराय। होली के दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं बुरा न मानो होली है जोगीरा सारा रा रा, रंग बरसे भींगे चुनर वाली होली आई से कन्हाई रंग भर के लगा दे जरा बालमा जैसे पारंपरिक गीत पर मेयर पूर्व मेयर सहित आगत अतिथियों ने जमकर झूमे। सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दिया पूरा माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया। एक से बढकर एक होली की पारंपरिक गीत पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया खुशनुमा माहौल अपने आप में देखते ही बन रहा था। मेयर पिंकी देवी द्वारा रतनपुर आवास स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है हमलोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन न कोई दुश्मन है न कोई दोस्त सब अपने एक दूसरे से गले मिलते हैं यही समाज की सबसे बड़ी विशेषता है। प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख शांति समृद्धि और मां लक्ष्मी सरस्वती की कृपा बनी रहे। हम साल भर अपने अंदर के दुर्गुण निंदा द्वेष को होलिका दहन के दिन जलाकर एक नई ऊर्जा के साथ हमलोगों को समाज में जागृति के रूप में एक दूसरे के सहयोग समर्पण त्याग करते रहें और मिलजुल कर रहें। सभी युवाओं से अपील करते हैं आप नशापान धूम्रपान सूखे नशे का सेवन नहीं करें होली पर्व को एक मनोरंजन रंगों का पर्व अबीर धुलाई लेने का पर्व हमारे भारतीय संस्कृति में चला आया है उसको आपलोग बचा कर रखिए। यह हमारी धरोहर है इसमें किसी तरह का कोई दाग नहीं लगने दीजिए क्योंकि आप निर्द्वंद होकर रहें। क्योंकि होली हमलोगों को एक अच्छा संदेश दे जाती है कि हमारा समाज एक है एक रहेगा जाती धर्म से ऊपर उठकर हम सब एक इंसान हैं।
क्या कहती है मेयर पिंकी देवी
होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगो में रंग मिल जाते हैं : संजय
पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि बाबा महादेव का आशीर्वाद ले हर साल की भांति इस साल भी होली मिलन समारोह का आयोजन शिव मंदिर प्रांगण में किया गया है। हर साल हमलोग यहां मनाते हैं सभी लोग जितने भी हमारे शुभचिंतक प्रशंसक चाहने वाले वो सभी इस कार्यक्रम में आते हैं हमें बहुत ही अच्छा लगता है। होली रंगों का त्योहार है यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है होली के दिन दिल खिल जाते हैं और दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। आज कोई न दोस्ती दुश्मनी सब एक रंग में सराबोर सभी लोग प्यार बांटने खुशी लेने देने के लिए यहां आए हैं। बस सभी लोगों से यही हमारा प्रार्थना है जिस तरह उनका प्यार और आशीर्वाद हमें मिलता है मिलता रहे। मौके शुभेक्षु गणमान्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे।
क्या कहते हैं पूर्व मेयर संजय सिंह
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











