
कार्यकर्ता किसी भी संगठन की धूरी होते हैं जो जमीनी हकीकत के ज्यादा नजदीक होते हैं : आनंद
बेगूसराय। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय भवन में बीपीसीसी पर्यवेक्षक मंजीत आनंद साहू के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विमर्श किया गया। पर्यवेक्षक द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित इस विमर्श कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अपने पर्यवेक्षक का स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञात हो कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस हर जिले में कार्यकर्ताओं की राय जानकर सांगठनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति का अभियान चला रही है। श्री साहू ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की धूरी होते हैं जो जमीनी हकीकत के ज्यादा नजदीक होते हैं। उनका नेतृत्व किस तरह का अनुभवी जिम्मेदार कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित होना चाहिए उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप नेतृत्व देने का निर्णय लिया है। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रभारी को संगठन की वर्तमान स्थिति इसमें और ज्यादा सुधार के लिए भावी कार्यक्रम और जिलाध्यक्ष के लिए संभावित बेहतर उम्मीदवार पर अपनी राय दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी भावना का पार्टी नेतृत्व ख्याल रखेगी। मौके पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह राहुल कुमार युवा जिलाध्यक्ष निशांत सिंह धर्मराज सहनी प्रखंड अध्यक्ष बीरपुर सावर कुमार परमानंद सिंह मो जफर रामपदारथ यादव कुश्मेश कुमार ब्रजेश कुमार प्रिंस चौधरी महतो अमित शाह राजेश कुमार सत्यम कुमार अंकुश शांति देवी सुबोध सिंह आर्यन कुमार दीपक कुमार सुद्दू कुमार आतिश राज मिलन कुमार अभिषेक कुमार धीरज कुमार रणजीत कुमार सार्थक कुमार रत्नेश कुमार टुल्लू आनंद प्रेम सेवादल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987











