अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर गंगा ग्लोबल बीएड कालेज में समारोह आयोजित

नारी को दें अवसर सम्मान सहयोग से ही समाज को उज्जवल भविष्य मिलेगा 
बेगूसराय। नारी को दें अवसर सम्मान सहयोग तभी समाज को उज्जवल भविष्य मिलेगा और उनके सहयोग से ही सफलता मिलती है। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर समारोह का आयोजन कर वक्ताओं ने कही। प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान ज़रूरी है। महिलाओं को पढ़ी लिखी होने के साथ जागरूक होने की जरूरत है ताकि वह शिक्षा और संस्कृति के प्रति अगली पीढ़ी को जागरूक कर सके। डाॅ कामायनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज सशक्त हैं घर और बाहर दोनों जगहों को एक साथ संभालती हैं।
महिलाओं को यहां तक का सफर तय करने में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा है। सहायक प्राध्यापक प्रो विपिन कुमार ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने पर बल दिया। सहायक प्राध्यापक प्रो सुधाकर पांडेय ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों का महत्व बराबर है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सहायक प्राध्यापक प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ है कि महिलाओं को अच्छी शिक्षा दी जाए और उन्हें काबिल बनाया जाए। सहायक प्राध्यापक डॉ अनीथा एस तथा डॉ अविनाश कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
सिद्धि कुमारी अनीशा कुमारी इफत जहां शिवम कुमार ने अपने विचारों को व्यक्त किया। अनुकृति अंजली नेहा कंचन रानी मनीषा आदित्या काजल कविता पाठ किया।
शिवम कुमारी गोविंद कुमार रोशनी सिन्हा ने गायन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज कुमार डॉ कामायनी कुमारी डॉ अनीथा एस तथा प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन सोनम प्रिया और काजल कुमारी ने किया। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles