
योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई : दीपक प्रकाश
217 ग्राम पंचायतों में 161 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण की मिली स्वीकृति
बेगूसराय । जिले में संचालित पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अतिथि गृह में प्रेसवार्ता कर बताया। उन्होंने बताया कि विभागीय योजनाओं की समीक्षा उनकी प्रगति तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिले में पंचायत सरकार भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें कुल 217 ग्राम पंचायतों में से 161 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 65 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 85 भवन निर्माणाधीन हैं। निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के कार्य में तेजी लाने तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना में 23 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 02 पंचायतों में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है शेष 21 पंचायतों में भी शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने एवं निर्माण कार्य को पूर्ण करने को कहा।
कार्य को निर्धारित समय सीमा में करें पूर्ण
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले के लिए निर्धारित 31,030 सोलर स्ट्रीट लाइटों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 30,906 लाइटें अधिष्ठापित की जा चुकी हैं। अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइटों की वास्तविक कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने के लिए रात्रि 09:30 बजे के बाद औचक निरीक्षण कराने का निर्देश दिया साथ ही निर्धारित समय सीमा के अनुरूप कार्य नहीं करने वाली एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दंड राशि की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया। सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा कर विभाग को प्राप्त कुल 977 आवेदनों में से 923 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है जबकि 54 मामले लंबित हैं। शवदाह गृह एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन की स्थिति में 102 श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों में अगस्त माह के दौरान कुल 564 अंत्येष्टि दर्ज की गईं जिनमें 557 मामलों में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। शेष मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को शत प्रतिशत समयबद्ध रूप से मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। 15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों को प्राप्त राशि के व्यय की स्थिति में पंचायतों को प्राप्त राशि के सदुपयोग एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति लाने तथा पूर्ण की गई सभी योजनाओं को विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। विभागीय योजनाओं की समीक्षा योजनाओं की प्रगति तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मौके पर हिमांशु पटेल प्रदेश महासचिव श्याम बिहारी वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन भारती प्रदेश प्रवत्ता अजय पटेल मृत्युंजय कृष्ण प्रदेश सचिव दिलीप कुमार जिलाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











