
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार का आयोजन
बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण जागरूकता और सही समय पर उठाया गया कदम उन्हें कई तरह की परेशानियों से बचा सकता
बेगूसराय । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में बाल सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बच्चों के अधिकारों व्यक्तिगत सुरक्षा और किसी भी अनुचित परिस्थिति में सही कदम उठाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सेमिनार में बच्चों को Good Touch और Bad Touch POCSO Act बाल अधिकार बाल विवाह साइबर अपराध और Digital Safety जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया गया। श्री कुमार ने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि कोई परिस्थिति उन्हें असहज महसूस कराती है तो वे चुप न रहें और न ही शर्म या डर के कारण अपनी बात छिपाएं। उन्हें स्पष्ट रूप से न कहना अपनी परेशानी किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को बताना और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेना सीखना चाहिए। उन्होंने बच्चों को यह संदेश भी दिया कि उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। जागरूकता और सही समय पर उठाया गया कदम उन्हें कई तरह की परेशानियों से बचा सकता है। विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
आइए जाने बाल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर :
* 15100 — निःशुल्क विधिक सहायता
* 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
* 1930 — साइबर अपराध से संबंधित सहायता
विद्यालय की प्राचार्या डॉ शीतल अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ज़ी लर्न के माध्यम से POCSO Act के तहत Good Touch और Bad Touch को लेकर जागरूकता पर भी ध्यान दिया जाता है। यह जानकारी केवल बड़ी कक्षाओं के बच्चों तक सीमित नहीं है। कक्षा 1 & 2 और 3 के बच्चों को भी उनकी उम्र के अनुसार अपनी सुरक्षा के बारे में समझाया जाता है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा जागरूक आत्मविश्वासी और सुरक्षित महसूस करे। विद्यालय के निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना भी आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सही और गलत में अंतर समझने बिना डर अपनी बात को रखने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने का आत्मविश्वास देती है। बच्चों की सुरक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रुचि के साथ भाग लिया और बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। सुरक्षित बचपन अभियान ने बच्चों को यह संदेश दिया कि जागरूक रहना अपनी बात कहना और समय पर सहायता लेना सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मौके पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सैलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











