खेल शिक्षा का अभिन्न अंग विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान से संभव नहीं बल्कि खेलकूद में उन्हें अनुशासन धैर्य नेतृत्व आत्मविश्वास और संघर्ष करने की प्रेरणा करते हैं प्रदान : सुमन सौरभ 

उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन,अनुशासन की परेड परंपरा का भूमि पूजन के साथ पेश की गई खेल भावना की मशाल 
विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का सभी ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया निर्वहन, प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी प्रतिभा का कर सके प्रदर्शन 
बेगूसराय । उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह उमंग अनुशासन खेल भावना और सामूहिक एकता का अद्भुत संगम के बीच आयोजित वार्षिक अंतर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल एवं समारोह का समापन भव्य रूप से संपन्न हुआ। 2 नवंबर से प्रारंभ हुई इस खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैफायर  टोपाज रूबी एवं एमराल्ड हाउस के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा शारीरिक दक्षता अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक भूमि पूजन भव्य मार्च पास्ट और मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ खेल समारोह और प्रतियोगिता का शुभारंभ गरिमामय एवं आकर्षक वातावरण में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम चारों हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित एस्कॉर्ट परेड एवं मार्च पास्ट के माध्यम से विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ का सम्मानपूर्वक स्वागत किया और उन्हें भूमि पूजन स्थल तक लेकर आए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ एवं प्राचार्य शिमोंता राय ने विधिवत भूमि पूजन कर खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन की मंगलकामना की। भूमि पूजन की धार्मिक एवं पारंपरिक विधि विद्यालय के संस्कृत शिक्षक राम दयाल मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। भूमि पूजन के पश्चात विद्यालय के हेड बॉय श्रेयश कुमार एवं हेड गर्ल मायशा के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान खेल भावना अनुशासन और एकता का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। इसके उपरांत ग्रेड 9 की छात्रा प्राप्ति कुमारी ने प्रज्वलित मशाल लेकर खेल मैदान में प्रवेश किया और मशाल के माध्यम से खेल भावना उत्साह साहस एवं निरंतर आगे बढ़ने के संकल्प का प्रतीकात्मक संदेश दिया। इस आकर्षक एवं प्रेरणादायी आयोजन ने पूरे खेल समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। नन्हे विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक में दिखा खेल प्रतिभा का उत्साह के साथ प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा 1और 2 छात्रों के लिए जलेबी रेस स्पून रेस एवं 50 मीटर दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 3 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए आयु एवं वर्ग के अनुरूप विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता सहयोग अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।
प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं को मिला सम्मान
विभिन्न वर्गों में डिवीजन चैंपियन के रूप में ग्रेड 1-2 में अंश कुमार सैफायर हाउस ग्रेड 3-4 में शबनम कुमारी टोपाज हाउस ग्रेड 5-6 में आरुषि कुमारी रूबी हाउस ग्रेड 7-8 में शांभवी कुमारी सैफायर हाउस तथा ग्रेड 9-10 में आराध्या कुमारी रूबी हाउस ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं बेस्ट बॉयज का खिताब कनक सिंह कक्षा VI सैफायर हाउस तथा बेस्ट गर्ल्स का खिताब आराध्या कुमारी कक्षा IX रूबी हाउस ने प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
 निदेशक श्री सौरभ ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान से संभव नहीं है बल्कि खेलकूद उन्हें अनुशासन धैर्य नेतृत्व आत्मविश्वास और संघर्ष करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर देना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने तथा जीत और हार दोनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने की सीख देते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों की सराहना की। प्राचार्य शिमोंता राय ने कहा कि इस आयोजन की वास्तविक सफलता केवल पदक जीतने वाले विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक प्रतिभागी शिक्षक और आयोजन से जुड़े कर्मचारी की सामूहिक मेहनत में निहित है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के उप प्राचार्य अमित कुमार पांडेय खेल प्रमुख अभिनव कुमार एवं  खेल कोच अनिल कुमार तांती के योगदान की प्रशंसा की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी विभु ओझा की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नियोजन समयबद्ध कार्यक्रम सारणी नियमित ट्रायल और छोटी छोटी कमियों को समय रहते दूर करने के प्रयासों से पूरा आयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं सफल रहा। निर्धारित समय के भीतर सभी प्रतियोगिताओं का संचालन और समापन होना उनकी कार्यकुशलता एवं समर्पण का परिचायक है।
उप प्राचार्य अमित कुमार पांडेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने टीम के साथ मिलकर कार्य करने और अनुशासन के महत्व को व्यवहार में उतारने का अवसर प्रदान करती हैं। चारों हाउस के विद्यार्थियों ने जिस उत्साह ऊर्जा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया वह अत्यंत सराहनीय है। किसी भी आयोजन की सफलता के पीछे एक सशक्त टीम का योगदान होता है। इस आयोजन में विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका एवं कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाई है। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सामूहिक प्रयास और समर्पण के साथ आयोजन को बनाया सफल यादगार
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्या गार्गी चौधरी वरीय शिक्षक हीरा राय कमल परियार आनंद कुमार शैलेन्द्र सिंह सूर्यवंश यादव संतोष यादव नेहा कुमारी खेल प्रशिक्षक मयूरिता झा रवीना कुमारी सविता विश्वकर्मा सोनी कुमारी सहित सभी शिक्षकगण का अद्वितीय सहयोग रही। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तारकेश्वर झा एवं अमित कुमार सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ गैर शिक्षण कर्मचारियों एवं ब्लू कॉलर स्टाफ का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। मैदान की व्यवस्था विद्यार्थियों की देखरेख अनुशासन सुरक्षा  आवश्यक सहयोग तथा विभिन्न स्तरों पर सौंपी गई जिम्मेदारियों का सभी ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles