
श्रद्धांजलि: पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह,माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बेगूसराय। डॉ श्रीकृष्ण सिंह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के पुण्य तिथि के अवसर पर इंडोर स्टेडियम स्थित उनके प्रतिमा पर एवं करगिल भवन मे उनके तैलीय चित्र पर डीएम तुषार सिंगला द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रीकृष्ण सिंह जिन्हें श्रीबाबू के नाम से जाना जाता है उनका जन्म 21अक्टूबर 1837 को और मृत्यु 31जनवरी 1961 को हुआ था। बिहार राज्य के पहले मुख्यमंत्री द्वितीय विश्व युद्ध की अवधि को छोड़कर 1937 में पहली कांग्रेस सरकार के समय से लेकर 1961 में अपनी मृत्यु तक बिहार के मुख्यमंत्री थे। इन्हें बिहार केसरी के नाम से जाना जाता है। डॉ श्रीकृष्ण सिंह भारत के अखंड बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे उनके सहयोगी डॉ अनुग्रह नारायण सिंह उनके मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के रूप में आजीवन साथ रहे। प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के शिल्पकार थे और महान स्वतंत्रता सेनान साथ ही बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनते ही उनके कार्यकाल में बिहार में उद्योग कृषि शिक्षा सिंचाई स्वास्थ्य कला सामाजिक क्षेत्र में की गई अनेकों उल्लेखनीय कार्य हुआ। उनमें आजाद भारत की पहली रिफाइनरी बरौनी ऑयल सिंदरी व बरौनी में रसायनिक खाद्य कारखाना एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना भारी उद्योग निगम हटिया स्टील प्लांट बोकारो बरौनी डेयरी आदि की स्थापना की गई। आजादी के बाद गंगोत्री में गंगा सागर के बीच प्रथम रेल सह सड़क पुल राजेन्द्र पुल कोशी प्रोजेक्ट भुसावर का एग्रीकल्चर कॉलेज बिहार भागलपुर विश्वविद्यालय आदि स्थापित किए गए। उनके कार्यकाल में संसद के द्वारा नियुक्त फोर्ड फाउंडेशन के अर्थशास्त्री श्री पल्लवी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार को देश का सबसे बेहतर शासित राज्य माना था और बिहार को देश की दूसरी सबसे बेहतर अर्थव्यवस्था बताया लेकिन आज की स्थिति देखने व समझने लायक है। मौके पर एसपी मनीष महापौर नगर निगम अपर समाहर्ता सिविल सर्जन जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यक्तियों द्वारा भी माल्यार्पण किया गया।