यह रंग मटिहानी का है यह उमंग मटिहानी का है यह रंग है भाईचारे का प्रेम का और यह रंग है मटिहानी क्षेत्र के विकास का : राजकुमार

अपना देखने का बदलें नजरिया तो होली के रंग में आपको उमंग और सिर्फ प्रेम दिखेगा 
बेगूसराय। यह रंग मटिहानी का है यह उमंग मटिहानी का है यह रंग है भाईचारे का प्रेम का और यह रंग है मटिहानी क्षेत्र के विकास का मटिहानी को लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहना। आज होली के दिन आपलोगों के माध्यम से और यहां के तमाम लोगों को मटिहानी वासियों  जिलेवासियों और तमाम प्रदेशवासियों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह रंग न उतरने वाला रंग है और न बदलने वाला रंग है और इसका रंग आप जहां भी देखना चाहिएगा आपको वहीं पर यह रंग दिखेगा और सिर्फ यही रंग दिखेगा। ये बातें मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह के नया गांव स्थित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर कहा। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। विधायक पर होली का रंग ऐसा चढ़ा कि देखते ही बनता था खुशी से झूमे जोगिरा पर जमकर लगाए ठुमके और लोगों को भी ठुमका लगाने पर मजबूर कर दिया। यूं तो होली सांप्रदायिक सौहार्द में मनाने नाचने गाने झूमने झुमाने का पर्व है इसी कड़ी में उनको गाने पर विवश कर दिया फिर क्या था उन्होंने माइक थामा और गाना शुरू किया तो समां ऐसा बना कि तालियों की गड़गड़ाहट और जोगिरा से पूरा माहौल झूम उठा। होली के दिन आप किसी भी उल जलूल बयान के बारे में बातचीच न करें होली का मौका है। आप इतना जान लें कि यह देश सांप्रदायिक सौहार्द का देश है यह देश सबों का देश है और इस देश में हर संस्कृति हर धर्म को अपना अपना त्योहार अपने अपने उमंग से और मिलजुलकर मनाने की इस देश की प्रथा रही है और वही प्रथा शुरू से कायम है आज भी कायम हैं और आने वाले भविष्य में भी कायम रहेगा। नीतीश कुमार की सरकार में बिहार हर तरीके के सांप्रदायिक रंग से अलग इसका सिर्फ एक रंग है भाईचारे का। माननीय मुख्यमंत्री ने बिहार में विगत 20 वर्षों से सिर्फ भाईचारे का संदेश दिया प्रेम का संदेश दिया और बिहार को लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहने का संदेश दिया है और यही संदेश बिहार के लिए बिहार की पहचान है और इसी से हम सब बिहारी जाने जाते हैं और देश में अपना नाम रौशन करते हैं। यह होली का रंग है हर जगह लोग अपने अपने ढंग से अलग अलग तरीके से मनाते हैं यह भी वो रंग है अपना देखने का सिर्फ नजरिया बदलें तो होली के रंग में आपको उमंग और सिर्फ प्रेम दिखेगा।
बुरा न मानो होली है और आज ठुमका लगाने का दिन है
पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि 40 वर्षों बाद ससुराल में होली मना रहे हैं बहुत ही अच्छा लग रहा है। तमाम हमारे मटिहानी विधानसभा सहित पूरे जिला के अभिभावक युवा साथी आए और यहां आकर होली का आनंद लिए है। लेकिन आज मटिहानी विधानसभा में लगता है आज ही होली है और माननीय विधायक ने जिस तरह से व्यवस्था किए है सभी लोग यहां आनंद लिए आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाए और हंसी खुशी घर जा रहे हैं। यह मटिहानी है और बेगूसराय में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण इसी तरह बना रहे। मौके पर मेयर पिंकी देवी पूर्व मेयर संजय कुमार मुखिया नन्हे सरदार रंजन सिंह जदयू नेता भूमिपाल राय अखिलेश सिंह झुन्ना सिंह बमबम सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS  & ADD – 7903657987

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles