
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु पसंद भवन में अलौकिक दीपावली मिलन समारोह, आध्यात्मिकता के प्रकाश से जगमगाया
दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं ज्ञान शांति प्रेम और पवित्रता का देती है संदेश
बेगूसराय । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु पसंद भवन में अलौकिक दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। एमएलसी सूरेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ तो ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने बताया दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य। इस अवसर पर सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके कंचन दीदी ने अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामना स्वरूप ईश्वरीय सौगात भेंट की।
अपने संबोधन में कंचन दीदी ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली केवल बाहरी दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है बल्कि यह अपने अंतर्मन में ज्ञान शांति प्रेम और पवित्रता का दीप प्रज्वलित करने का संदेश देती है। जिस प्रकार एक छोटा सा दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है ठीक उसी प्रकार परमात्मा के ज्ञान और राजयोग ध्यान से मनुष्य के जीवन से अज्ञान विकार और नकारात्मकता का अंधकार दूर हो सकता है।
उन्होंने सभी को आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग ध्यान के माध्यम से अपने जीवन को सुखमय शांतिमय और सकारात्मक बनाने की प्रेरणा दी। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं भाई बहनों ने एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया कर्मियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











