मटिहानी विधानसभा का मैं बेटा सेवक बनकर विधानसभा सहित बेगूसराय का आवाज बनकर इस धरती का सेवा करता रहूंगा : बोगो सिंह 

28 साल की राजनीतिक जीवन में मैं जाती और पाटी से ऊपर उठकर सेवा करता आ रहा हूं
बेगूसराय। अकहा कुरहा के एसएसवीवन पंचायत में लोगों ने महागठबंधन समर्थित नवनिर्वाचित राजद विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को बूके एवं साल माला देकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मटिहानी विधानसभा का मैं बेटा  सेवक बनकर मटिहानी विधानसभा सहित बेगूसराय का आवाज बनकर इस धरती का सेवा करता रहूंगा।
और उन्होंने कहा कि 28 साल की राजनीतिक जीवन में मैं जाती और पाटी से ऊपर उठकर सेवा करता आ रहा हूं उसी का कृपा है जो मटिहानी की महान जनता मालिक ने मुझ पर अपार प्रेम दिखाकर हमें फिर से विधानसभा भेजने का कार्य किया है। यह बेटा आपकी हर सुख दुख में आपके साथ उतरने का कार्य करता रहेगा। अध्यक्षता सरपंच राकेश कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर मुखिया धीरज कुमार केशवे  मुखिया गोपाल कुमार सिंह रामबाबू तांती राजद प्रखंड अध्यक्ष नित्यानंद यादव कांग्रेस नेता अमोल कुमार सिंह अरुण राय राजीव पासवान पूर्व प्रमुख शिवबिंद धर्मराज सिंह परमानंद झा विकास साथी सुबोध शर्मा नितिन यादव मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD -7903657987 

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles