
विज्ञान की समझ विकसित करने की जरूरत : डॉ. नीरज
गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
बेगूसराय। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन ने 39वां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस वर्ष का थीम है विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना। कार्यक्रम संयोजक डॉ.अंजली ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि विज्ञान का उपयोग हमारे लिए वरदान है। इसका सकारात्मक प्रयोग आवश्यक है। डॉ. नीरज कुमार ने डॉ. सीवी रमन को याद करते हुए कहा कि आज नवाचार के रूप में एआइ हमारे सामने है। हमारे पास ज्ञान की कमी नहीं है। जरूरत है विज्ञान की समझ विकसित करने की। प्रो.परवेज़ यूसुफ़ ने कहा कि विज्ञान के साथ साहित्य और कला हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। प्रो.विपिन कुमार ने कहा कि विज्ञान को जीने की जरूरत है। शिक्षा प्रशिक्षण अनुसंधान के बाद विकास संभव है। डॉ.अनीथा एस ने भी संबोधित किया। विज्ञान पर आधारित कविता एवं गायन अदिति कुमारी शुभम कुमारी पूजा कुमारी शिवम कुमार रूपेश कुमार नवीन कुमार ने प्रस्तुत किया।
