
गंगा ग्लोबल बीएड कालेज में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
युवाओं में आत्मबल और अनुशासन हो तो भारत को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता
प्रथम स्थान कोमल कुमारी तो द्वितीय सिद्धि भारती वहीं शिप्रा राय ने प्राप्त किया तृतीय स्थान
बेगूसराय। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में प्रशिक्षुओं ने स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ नीरज कुमार एवं सभी प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य नीरज कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का विश्वास था कि यदि युवाओं में आत्मबल और अनुशासन हो तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को आज स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को पढ़ने की जरूरत है।
उक्त अवसर पर गीत संगीत कविता के साथ भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ कामायनी कुमारी डॉ अंजली तथा प्रो परवेज़ यूसुफ़ उपस्थित थे। प्रथम स्थान प्राप्त किया कोमल कुमारी द्वितीय स्थान सिद्धि भारती तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया शिप्रा कुमारी ने। राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि भारत के आत्मविश्वास की याद है। युवाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने की ज़रूरत है। कार्यक्रम में सत्र 2025-27 की सरस्वती कुमारी कोमल कुमारी सिद्धि कुमारी स्वीटी कुमारी शिप्रा राय अनुकृति कुमारी सोनम प्रिया मो सलमान रिशभ कुमार श्वेता राज पुष्पिता कुमारी आनंद कुमार मिश्रा आदि प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
उक्त अवसर पर प्रो अमर कुमार प्रो पिंटू कुमार आलोक कुमार तथा प्रथम वर्ष के साथ द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शिवम कुमार सौरभ कुमार गौरव कुमार सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन किया प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने तथा मंच संचालन श्वेता राज ने किया। सहायक प्राध्यापक प्रो सुधाकर पांडेय प्रो परवेज़ यूसुफ़ डॉ अंजली प्रो विपिन कुमार डॉ कामायनी कुमारी डॉ अविनाश कुमार डॉ अनिता एस प्रो कुंदन कुमार ने संबोधन कर शुभकामनाएं दी।CONTACT FOR NEWS & ADD -7903657987











