
एनटीपीसी बरौनी की मजबूत एवं सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है इसलिए एनटीपीसी बरौनी को मिला सेफ्टी कल्चर में गोल्ड अवॉर्ड
एनएससीआई के महानिदेशक ने मुंबई में आयोजित समारोह में दिया यह सम्मान
बेगूसराय । एनटीपीसी बरौनी को इंटरनेशनल बिजनेस कॉन्फ्रेंसेस आईबीसी द्वारा आयोजित ओएचएस एण्ड ई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में पावर जेनरेशन सेक्टर कंस्ट्रक्शन कैटेगरी के अंतर्गत सेफ्टी कल्चर के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह गुरुवार की शाम को मुंबई में आयोजित किया गया। यह सम्मान एनटीपीसी बरौनी की मजबूत एवं सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है। संगठन द्वारा सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने प्रभावी जोखिम प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा ओएचएस एण्ड ई मानकों के कड़ाई से अनुपालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण जागरूकता अभियानों एवं पीपुल फर्स्ट दृष्टिकोण के माध्यम से कर्मचारियों और हितधारकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यह पुरस्कार नेशनल सेफ्टी काउंसिल ऑफ इंडिया के महानिदेशक द्वारा प्रदान किया गया। एनटीपीसी बरौनी की ओर से यह पुरस्कार प्रदीप कुमार रजक सहायक प्रबंधक सुरक्षा विभाग ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्साहवर्धन के लिए महाप्रबंधक सुरक्षा एनटीपीसी चंदन शाही भी मंच पर उपस्थित थे। बरौनी परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संगठन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है और भविष्य में भी इसी दिशा में निरंतर उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की प्रेरणा देता है।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











