एसबीएसएस कालेज कर्मचारी इकाई संघ अपनी 15 सूत्री लंबित मांगों को लेकर किया दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल 

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मांगो को लिखित समझौता पत्र से माना पर अनुपालन आज तक नहीं 
बेगूसराय । ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ दरभंगा एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय 06 एवं 07 मई को कलमबंद हड़ताल किया गया। एसबीएसएस कालेज कर्मचारी इकाई संघ अपनी 15 सूत्री लंबित मांगों जिसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विगत समझौता में माना जा चुका है। ज्ञात हो कि शिक्षकेत्तर कर्मियो द्वारा काला बिल्ला लगा कर उक्त माँग को धरातल पर लागू करने के लिए दिनांक 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन अपराह्न 01:30 से 2:00 तक प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव भी किया था। आज का कार्यक्रम इकाई संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजमल एवं सचिव डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल कर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया।

इकाई अध्यक्ष ने जानकारी दी 14 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मांगो को लिखित समझौता पत्र से माना पर उसका अनुपालन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हुआ। शिक्षकेत्तर कर्मियो के समर्थन में इकाई शिक्षक संघ के सचिव एवं एल एन मुटा के महासचिव डॉ नीलेश कुमार उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार डॉ मोहम्मद परवेज डॉ गोबिंद पासवान डॉ विवेक कुमार सिन्हा डॉ विद्या सागर आदि ने कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों धीरज कुमार राजीव कुमार कुमार गौरव स्वाती कुमारी अरुण मालाकार रामसेवक कुमार कुंदन कुमार अनिल पोद्दार सलित कुमार झा कारी सिंह भानू चौधरी समीर कुमार मोहम्मद अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही।

CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles