समाज में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की है सामूहिक जिम्मेदारी : अविनाश भट्ट

बेगूसराय की बेटी के सम्मान और सुरक्षा को लेकर धरना प्रदर्शन संपन्न
बेगूसराय। जिले की बेटी के साथ हुई घटना के विरोध में तथा महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और न्याय की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम स्थानीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश भट्ट के नेतृत्व में समाहरणालय के दक्षिण द्वार पर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं युवाओं तथा आम नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना समर्थन व्यक्त किया। धरना कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश भट्ट ने कहा कि जब जब बेगूसराय जिले की किसी बहन बेटी की आबरू और सम्मान पर कोई गलत नजर डालने की कोशिश करेगा तब तब यह आंदोलन इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा। हम किसी भी कीमत पर अन्याय अपराध और महिलाओं के सम्मान पर होने वाले हमलों को स्वीकार नहीं करेंगे। यह केवल एक व्यक्ति या परिवार की लड़ाई नहीं बल्कि पूरे समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। धरना के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा न्याय और सम्मान के लिए जन आवाज आगे भी निरंतर उठती रहेगी। मौके पर विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता आमजन सहित अन्य मौजूद थे।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles