विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है खेल: सुमन सौरभ 

उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में खेल मुकाबलों में दिखा आकर्षक रोमांच अनुशासन और उत्साह
 बेगूसराय । जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कार्निवल कैंप के अंतर्गत रविवार को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं अत्यंत रोमांचक प्रतिस्पर्धात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना अनुशासन ऊर्जा एवं उत्साह से गुंजायमान रहा। उद्घाटन दिवस पर आयोजित सीनियर बॉयज़ क्रिकेट प्रतियोगिता में सैफायर हाउस एवं एमेरल्ड हाउस के बीच शानदार मुकाबला खेला गया जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सैफायर हाउस विजेता बना। मैच में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रत्यूष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह अनुशासन एवं टीम भावना ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं सीनियर बॉयज़ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टोपाज़ हाउस एवं रूबी हाउस के बीच अत्यंत रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच का पहला सेट 25–22 एवं दूसरा सेट 25–23 से जीतकर टोपाज़ हाउस विजेता बना। दोनों टीमों ने शानदार खेल कौशल तालमेल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय दिया। दर्शकों की तालियों एवं उत्साहवर्धन से पूरा वातावरण ऊर्जावान बना रहा।
समर कार्निवल कैंप के अंतर्गत सोमवार को भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आज जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में सैफायर हाउस बनाम एमेरल्ड हाउस के बीच मुकाबला आयोजित होगा जबकि सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में भी सैफायर हाउस एवं एमेरल्ड हाउस आमने सामने होंगे। इसके अतिरिक्त जूनियर फुटबॉल का दूसरा मुकाबला टोपाज़ हाउस बनाम रूबी हाउस के मध्य खेला जाएगा। वहीं गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में संयुक्त टीमों के रूप में मुकाबला आयोजित होगा जिसमें सैफायर हाउस एवं रूबी हाउस की संयुक्त टीम का सामना एमेरल्ड हाउस एवं टोपाज़ हाउस की संयुक्त टीम से होगा। इन प्रतियोगिताओं को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन टीम भावना एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। समर कार्निवल कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। कुछ अभिभावक भी विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। खेल प्रतियोगिताओं को देखकर अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles