
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता आत्मविश्वास अनुशासन एवं टीम भावना को सशक्त बनाने का है एक महत्वपूर्ण माध्यम समर कार्निवल कैंप : सुमन सौरभ
उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में समर कार्निवल कैंप के चौथे दिन कला संस्कृति खेल एवं रचनात्मकता का दिखा भव्य संगम
समर कार्निवल कैंप बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा रचनात्मकता अनुशासन एवं खेल भावना को निखारने का उत्कृष्ट अवसर करता है प्रदान
बेगूसराय । कला संस्कृति खेल एवं रचनात्मकता का भव्य संगम उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के समर कार्निवल कैंप के चौथे दिन दिखा। आपको बता दें कि विद्यालय परिसर उत्साह ऊर्जा रचनात्मकता खेल भावना एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के उत्साहवर्धन से पूरे विद्यालय में दिनभर जीवंत एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा। प्रातःकालीन सत्र में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्री प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां रंग बिरंगी वेशभूषाओं एवं आत्मविश्वास से भरे अभिनय ने उपस्थित सभी लोगों का हृदय जीत लिया। वहीं कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति एवं कलात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन कर प्रकृति संस्कृति एवं सामाजिक विषयों पर आधारित सुंदर चित्रों ने सभी को प्रभावित किया। कक्षा 3 एवं 4 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर स्थित स्विमिंग प्वाइंट पर स्विमिंग गतिविधि आयोजित की गई तो बच्चों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए जल क्रीड़ा का आनंद उठाया तथा तैराकी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की। कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत डांसिंग कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को संगीतमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित मैथिली व्यंजन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने पारंपरिक मैथिली व्यंजनों को अत्यंत सुंदर एवं जीवंत स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए मिथिला संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मंच प्रदान किया। सायंकालीन खेल प्रतियोगिताओं को लेकर भी विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सीनियर बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में टोपाज़ हाउस एवं रूबी हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। वहीं सीनियर बॉयज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैफायर हाउस एवं एमेरल्ड हाउस आमने सामने होंगे। कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि विद्यालय में गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें सैफायर हाउस एवं रूबी हाउस की संयुक्त टीम का मुकाबला एमेरल्ड हाउस एवं टोपाज़ हाउस की संयुक्त टीम से होगा। इसे लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिल रही है। इसके पूर्व 26 मई मंगलवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में रूबी हाउस एवं टोपाज़ हाउस के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में रूबी हाउस ने 41 रनों से विजय प्राप्त की जबकि टोपाज़ हाउस की टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोहम्मद नफीस आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सैफायर हाउस के गोलकीपर कनक कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सीनियर फुटबॉल बॉयज प्रतियोगिता में रूबी हाउस ने टोपाज़ हाउस को किया पराजित इस शानदार खेल प्रदर्शन के लिए आयुष रंजन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि समर कार्निवल कैंप केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास नेतृत्व क्षमता आत्मविश्वास अनुशासन एवं टीम भावना को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक शारीरिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करती हैं। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। समर कार्निवल कैंप बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा रचनात्मकता अनुशासन एवं खेल भावना को निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है। विद्यार्थियों का उत्साह एवं शिक्षकों का समर्पण से इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण खेल प्रशिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करते हुए प्रत्येक गतिविधि को सुव्यवस्थित अनुशासित एवं सफल ढंग से संपन्न कराया।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











