
देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई
आजादी के बाद आधुनिक और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित नेहरू का वृहत योगदान
बेगूसराय । आधुनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री आईआईटी एम्स इसरो जैसे हजारो संस्था के जनक पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस विचार मंच के तत्वावधान में पन्हास स्थित एक स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री यादव ने कहा कि आजादी के बाद आधुनिक और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के वृहत योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे आजादी के बाद विपणता की स्थिति में पंडित नेहरू ने देश को एम्स आय आई टी बड़े बड़े बांध आधुनिक कारखाने बनाए। मुकेश प्रियदर्शी ने नेहरू जी के आमलोगों से जुड़ाव खासकर बच्चों से लगाव की चर्चा की।
आज भी हिंदुस्तान उन्हीं के बनाए हुए मेप पर चल रही युवाओ महिलाओं गरीब मजदूरों के उत्थान कैसे हो इस सोच को लेकर चले थे। उपस्थित वक्ताओं में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जफर जी सावर कुमार मोहित सिंह परमानंद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचारमंच के जिलाध्यक्ष राम पदार्थ यादव और संचालन शिक्षक मुकेश कुमार प्रियदर्शी ने की। मौके पर राजकुमार राय परमानंद सिंह कुश्मेश कुमार शांडिल्य अंजनी सिंह नंद किशोर शर्मा एकनाथ पाठक विमल झा रामभरोश कुमार राजेश कुमार आदित्य कुमार चौधरी आर्यन राज सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह धीरज कुमार रत्नेश टुल्लू सुजीत कुमार अशोक यादव गंगा राम सिंह कृष्णनंदन भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादकनोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











