स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है : जयदीप घोष 

एनटीपीसी बरौनी में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन
बेगूसराय । एनटीपीसी बरौनी में 16 से 31 मई  तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का रविवार को समापन हुआ। पखवाड़े के दौरान परियोजना परिसर टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं सफाई अभियान आयोजित किए गए। समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।
उन्होंने सभी से अपने घर कार्यस्थल तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और इस मुहिम को जन आंदोलन बनाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जबकि टाउनशिप के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रचनात्मक माध्यमों से स्वच्छता के संदेश का प्रसार करना था। इसके अतिरिक्त हाउसकीपिंग कर्मियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी उपयोगी जानकारी देने के उद्देश्य से एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।
वहीं टाउनशिप निवासियों के बीच सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए भी एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया जिसमें उन्हें इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और वैकल्पिक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित गतिविधियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वच्छ स्वस्थ एवं सुंदर समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles