माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग एवं विश्व संगीत दिवस 

विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य और संस्कृति का संदेश
बेगूसराय । अंतर्राष्ट्रीय योग एवं विश्व संगीत दिवस माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों द्वारा योग एवं संगीत पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। योग दिवस के अवसर पर योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। विशेष बात यह रही कि केवल प्रातःकालीन सभा ही नहीं बल्कि दिनभर विभिन्न कक्षाओं में भी योग सत्र आयोजित किए गए जिनमें बच्चों को योग के महत्व उसके लाभ तथा स्वस्थ जीवन में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संगीत शिक्षक चीकू एवं विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति दी गई।
मधुर स्वरों और संगीत की सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। बच्चों ने संगीत के माध्यम से यह संदेश दिया कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि मन की शांति और आत्मिक आनंद का माध्यम भी है। प्राचार्या डॉ शीतल देवा ने कहा योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है जबकि संगीत हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यदि बच्चे बचपन से ही योग और संगीत को अपनाएं तो उनका व्यक्तित्व और अधिक संतुलित एवं प्रभावशाली बन सकता है। निदेशक डॉ मनीष देवा ने कहा योग भारत की अमूल्य धरोहर है और संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है। दोनों मिलकर जीवन को स्वस्थ खुशहाल और अनुशासित बनाते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन में विद्यार्थियों ने नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक एवं उत्साहवर्धक रहा।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपाद

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles