
महिला के साथ हुए शर्मनाक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में महिला कांग्रेस की प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिल सौंपा ज्ञापन
बेगूसराय । चकिया थानांन्तर्गत बिंदटोली गांव में महिला के साथ हुए शर्मनाक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में पार्टी एक प्रतिनिधिमंडल डीएम श्रीकांत शास्त्री से मिल ज्ञापन सौंपा। श्रीमती देवी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हम सब ने डीएम से मामले के संदर्भ में अपनी मांग रखी है। उन्होंने और कहा कि डीएम से मांग की है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन के लापरवाही के प्रथम दृष्टया इस मामले में जवाबदेही तय की जाय ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए जिससे कि अपराधियों में प्रशासन का भय बरकरार रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि पीड़िता को सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराते हुए उचित सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में गुलशन आरा अंजलि पासवान प्रेमलता कुमारी खुशबु कुमारी कांग्रेस विचार विभाग जिलाध्यक्ष राम रामपदारथ यादव शेख मोहम्मद जफर सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष कुशमेष कुमार पूर्व जिला महासचिव सावर कुमार राजकुमार राय मुकेश प्रियदर्शी मुंशी पासवान सचिन सिंह आर्यन ठाकुर मंटून सिंह मोहित सिंह पुष्कर गौतम बबलू शर्मा जावेद जाफरी बिनोद कुमार कुमार रत्नेश टुल्लू सहित अन्य मौजूद थे I











