राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल एक ब्राउंच जीत जिले का बढाया मान : रुद्रा प्रताप शांडिल्य 

सम्मान पाकर हुए गदगद चहुंओर खुशहाली बधाई देने वालों का लगा तांता
लक्ष्य : नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बने गोल्ड मेडल विजेता 
बेगूसराय । सफतला किसी का मोहताज नहीं होती संघर्षशील और लगनशील व्यक्ति के कदमों को चूमती है सफलता। यही कहाबत को चरितार्थ करते हुए सदर प्रखंड शाहपुर पंचायत निवासी समाजसेवी बमबम ठाकुर के पुत्र रुद्रा प्रताप शांडिल्य ने अपने लगन और संघर्ष के बल पर 36 राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 50 मीटर में दो गोल्ड मेडल एक ब्राउंच जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। आपको बता दें कि तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 19 से 22 जून तक पटना विक्रम बिहटा में साकेत सिंह शूटिंग एकेडमी द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें पूरे राज्यभर से हजारों शूटरों ने शूटिंग कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा था लेकिन बेगूसराय ऊर्जावान और प्रतिभावानों की धरती है।
लक्ष्य : सिल्वर से हुई शुरुआत दो गोल्ड एक ब्राउंच जीते आगे नेशनल गोल्ड की तैयारी 
अपने साक्षात्कार में रुद्रा प्रताप शांडिल्य ने बताया कि मैंने वर्ष 2025 में राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 10 मीटर वाले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर जीता था लेकिन मैंने उसको चुनौती के रूप में लिया और आज आप सबों के आशीर्वाद से एकल प्रतियोगिता के साथ साथ जूनियर टीम में दो गोल्ड मेडल और सीनियर टीम में ब्राउंच जीतकर सफ़लता हासिल किए।
उन्होंने बताया कि हर जिला से एक एकेडमी था बेगूसराय जिला एकेडमी से मैंने फर्स्ट किया। मैं सर्वोदय हाई स्कूल शाहपुर में 10वीं का छात्र हूं मेरी मां हौसला बढ़ाती है और पिताजी सफल नेतृत्वकर्ता और कुशल मार्गदर्शक हैं। इधर समाजसेवी बमबम ठाकुर ने बताया कि मेरा पुत्र शुरू से प्रतिभावान रहा है इसमें बचपन से ही कुछ अलग करने का ललक रहता था इसलिए हमने हर समय इसके मनोबल को उत्साहित करते रहता हुं कि कुछ नया कर अपने लक्ष्य को हासिल कर अपनी अलग पहचान बना। उन्होंने बताया कि शुरू से ही हमारा परिवार शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्नशील रहा है क्योंकि इसके दादा जी स्व शिवकांत ठाकुर बलिया के बीईओ और संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक थे। सामाजिक सरोकार से जुड़े इनके चाचा राजमणि उर्फ राजा बाबू ने बताया कि सुबह आंखें खुली तो भतीजा के गोल्ड मेडल जीतने की खबर सुन मन बड़ा गदगद हुआ।
CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles