
बीआर डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों की उत्कृष्ट एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दीं
बेगूसराय । पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के चयनित विद्यार्थियों के बीच अंतर सदनीय योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन बीआर डीएवी पब्लिक स्कूल आईओसीएल बरौनी में किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य निर्णायिका पूजा डौंडियाल धर्मपत्नी डौंडियाल कमांडेंट सीआईएसएफ बरौनी यूनिट रहीं। अन्य निर्णायकों में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक पीईटी सुरेश चंद्र प्रसाद एवं सुशांति नायक शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासनों की उत्कृष्ट एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
बच्चों के संतुलन लचीलापन आत्मविश्वास एवं अनुशासन से परिपूर्ण प्रदर्शन ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया तथा विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में बिरजानंद सदन प्रथम तो श्रद्धानंद सदन द्वितीय एवं विवेकानंद सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राथमिक शाखा की प्रभारी मंजू कुमारी ठाकुर ने सभी अतिथियों निर्णायकों शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











