
आगाज : उड़ान इंटरनेशनल स्कूल में पीस स्काउट एवं गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
उद्देश्य : विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण सामाजिक उत्तरदायित्व राष्ट्रसेवा तथा मानवीय मूल्यों का विकास करना
बेगूसराय । पीस स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में 6 से 9 जुलाई तक चार दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का उड़ान इंटरनेशनल स्कूल केशावे में शुभारंभ हुआ। शिविर में कक्षा 5 से 12 तक के छात्र छात्राओं को अलग अलग दलों में विभाजित कर अनुशासन नेतृत्व क्षमता सेवा भावना प्राथमिक उपचार आपदा प्रबंधन ध्वज शिष्टाचार टीम भावना आत्मनिर्भरता एवं व्यक्तित्व विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण सामाजिक उत्तरदायित्व राष्ट्रसेवा तथा मानवीय मूल्यों का विकास करना है। विद्यालय के निदेशक सुमन सौरव ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं बल्कि ऐसे जिम्मेदार अनुशासित एवं संवेदनशील नागरिक तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व आत्मविश्वास सेवा समर्पण तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करती हैं।
प्रधानाचार्य सिमोंता राय ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन आत्मनिर्भरता सहयोग नेतृत्व क्षमता तथा विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने का कौशल विकसित होता है जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उप प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडे उप प्रधानाचार्या गार्गी चौधरी विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारीगण विद्यालय के वरीय शिक्षक हीरा राय शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे तथा प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में महती भूमिका निभाई। प्रशिक्षण का संचालन राकेश कुमार सिंह नेशनल कमिश्नर संध्या कुमारी नेशनल गाइड राकेश वर्मा बिहार स्टेट ट्रेनर तथा अभिजीत सिंह ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी ओएसडी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।CONTACT FOR NEWS & ADD – 7903657987
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक











